Share

गुरुनानक देव प्रकाश पर्व पर 3 हजार भारतीय सिख जाएंगे पाकिस्तान, पाक सरकार ने वीजा किए जारी गुरुनानक देव प्रकाश पर्व पर 3 हजार भारतीय सिख जाएंगे पाकिस्तान, पाक सरकार ने वीजा किए जारी पाकिस्तान की सरकार ने लगभग 3 हजार भारतीयों को 25 नवंबर से 4 दिसंबर के दौरान के वीजा जारी किए हैं। इस दौरान तीर्थयात्री डेरा साहिब, पंजा साहिब, ननकाना साहिब और करतारपुर साहिब भी जाएंगे।
सिख धर्म के प्रथम गुरु नानक देव का 554 प्रकाश पर्व 26 नवंबर को मनाया जा रहा है। उनका मूल जन्मस्थान इस समय पाकिस्तान के ननकाना साहिब में है और ननकाना साहिब के गुरूद्वारे में गुरुपूरब को बड़े ही उत्साह से मनाया जाता है। कुछ वर्षों पहले यहां भारतीय नहीं जा पाते थे लेकिन दोनों सरकारों में बातचीत के बाद अब भारतीयों को भी इसमें शामिल होने की इजाजत दे दी गई। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
25 नवंबर से 4 दिसंबर के दौरान के वीजा जारी किए गए
पाकिस्तान की सरकार ने लगभग 3 हजार भारतीयों को 25 नवंबर से 4 दिसंबर के दौरान के वीजा जारी किए हैं। भारत में स्थित पाकिस्तान उच्चायोग ने ट्वीट करते हुए बताया कि बाबा गुरु नानक देव जी के 554वें जन्मदिन समारोह के अवसर पर पाकिस्तान उच्चायोग ने 25 नवंबर से 04 दिसंबर 2023 तक पाकिस्तान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भारत के सिख तीर्थयात्रियों को लगभग 3000 वीजा जारी किए हैं। इस यात्रा के दौरान तीर्थयात्री डेरा साहिब, पंजा साहिब, ननकाना साहिब और करतारपुर साहिब भी जाएंगे। इसी साल बैसाखी पर भी जारी हुए वीजा
वहीं इससे पहले पाकिस्तान उच्चायोग ने इस साल बैसाखी के मौके पर सिख तीर्थयात्रियों वीजा जारी किए थे। उस समय 2856 तीर्थयात्रियों के वीजा जारी किए गए थे। इन लोगों ने 9 अप्रैल से 18 अप्रैल तक पाकिस्तान में चलने वाले वार्षिकोत्सव में हिस्सा किया था। बता दें कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय 1974 के प्रोटोकॉल के तहत ऐसे तीर्थयात्रियों को यात्रा की अनुमति देने का सझौता हुआ था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *