Share

फोन पर बात करते-करते बालकनी से अचानक गिरा डॉक्टर का बेटा, चीख सुन परिजन दौरे तो…
यूपी के आगरा में एक किशोर बालकनी से फोन पर बात करते हुए अचानक नीचे गिर गया। घटना आगरा के शास्त्रीपुरम की है। किशोर आगरा जिला अस्पताल के डॉक्टर का बेटा था।
उत्तर प्रदेश के आगरा से एक सन्न कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक किशोर बालकनी में फोन पर बात कर था, तभी नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। घटना शास्त्रीपुरम में गुरुवार सुबह हुई। सिकंदरा थाने के प्रभारी सिकंदरा नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि शास्त्रीपुरम में गुरुवार सुबह आगरा जिला अस्पताल के एक डॉक्टर के 17 वर्षीय बेटे की बालकनी से गिरकर मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, किशोर के परिजनों ने बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे बालकोनी में 17 वर्षीय आदित्य किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था, इसी दौरान वह गिर गया। नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। गुजरात ने ‘घोल मछली’ को बनाया स्टेट फीश, 1 Kg की कीमत है इतनी? जानिए खासियतनीट की तैयारी कर रहा था किशोर
जब किशोर बालकनी से नीचे गिर गया, तब बेटे की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और देखा कि वो नीचे गिरा हुआ है। बच्चे को खून से सना देखकर परिजन सहम गए और पास के अस्पताल लेकर भागे, जहां डॉक्टरों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वह नीट की तैयारी कर रहा था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *