Share

मु0 रिज़वान
मुरादाबाद। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर क्रिकेटर मौ0 अजहरूद्दीन ने सफलता का स्वाद चखा था और पांच साल तक मुरादाबाद से सांसद रहे। अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में जहां कुछ लोगों को वह बिल्कुल भी पसंद नहीं आये तो वहीं कुछ ने उनके कार्यकाल को सराहा। किसी ने क्षेत्र की अपेक्षा का आरोप लगाया तो किसी ने क्षेत्र में विकास की बात कही। अपने पांच वर्ष के कार्यकाल के बाद अजहरू्द्दीन ने मुरादाबाद से दूरी बना ली थी। गत 16 जून को ईदगाह मैदान में ईद उल फितर की नमाज के बाद उनका मुरादाबाद के लोगों के बीच आना इशारा कर रहा है कि इस बार फिर वह मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते है। हालांकि इस बाबत पार्टी का कोई पदाधिकारी खुलकर कुछ भी कहने को तैयार नहीं है और न ही अजहरूद्दीन ने ऐसा कोई इशारा दिया है मगर सूत्रो की मानें तो 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से एक बार फिर क्रिकेट की दुनिया के इस धुरंधर पर दंाव लगा सकती है। क्या दोबारा जीत का स्वाद चख पायेगे अजहरू्दीन? इसको लेकर कांग्रेस खेमे के अंदर ही नहीं बल्कि अन्य राजनीतिक दलों में भी सरगर्मियां है। बहरहाल कांग्रेस मौ0 अजहरूद्दीन को मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से टिकट देती है या कोई और चेहरा सामने आता है। यह तो फिलहाल आने वाले समय पर ही पता चलेगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *