Share

एजेंसी न्यूज
लखनऊ। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शनिवार को पांच आइएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। पांच जिलों के डीएम बदले गए हैं। विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी राजशेखर को इलाहाबाद का डीएम बनाया गया है। इलाहाबाद के डीएम रहे सुहास एलवाइ को आगरा का जिलाधिकारी बनाया गया है। इनसे पहले इनकी पत्नी पीसीएस अधिकारी ऋतु सुहास को अपर नगर आयुक्त आगरा के पद पर तैनात किया गया था। इनके साथ ही मेरठ, झांसी और रामपुर के डीएम बदले गए हैं। राजशेखर जनता से जुड़ाव रखने वाले व जनहित कार्यो में दिलचस्पी लेने वाले अधिकारियों ने गिना जाता है।
इलाहाबाद के डीएम सुहास एलवाई को आगरा का नया डीएम नियुक्त किया गया है। उन्होंने जौनपुर, आजमगढ़ में तैनाती के दौरान ग्रामीण सड़क की बेहतरी के लिए कार्य किया था। अनिल सिंह ढींगरा को मेरठ का नया डीएम बनाया गया है, यहां तैनात रहे समीर वर्मा को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। महेन्द्र बहादुर सिंह को बांदा से हटाकर रामपुर का डीएम नियुक्त किया गया है।
महेन्द्र बहादुर ने बांदा में खनन माफिया के खिलाफ अभियान चला रखा था। शिव सहाय अवस्थी को झांसी का नया डीएम बनाया गया है। अभी संगीता सिंह डीएम सुल्तानपुर के बाद ही बस्ती, महोबा, मुजफ्फरनगर व बिजनौर के डीएम को हटाने का भी प्रस्ताव है। दो दिन पहले ही प्रदेश सरकार ने 28 आईएएस व 8 पीसीएस अफसरों का तबादला किया था। इसमें चित्रकूट व झांसी के कमिश्नर बदले गए थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *