Share
देहरादून 15 जनवरी, 2018(सू.ब्यूरो)-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में डी0आई0टी0 विश्वविद्यालय के छात्र वर्तिक श्रीवास्तव व आरिज फरीदी ने मुलाकात कर डी0आई0टी0 के छात्रों द्वारा विकसित सौर ऊर्जा एवं विद्युत ऊर्जा से चलने वाली कार का प्रस्तुतीकरण दिया। छात्रों द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में प्रयासरत विश्वविद्यालय की गतिविधियों से भी अवगत करवाया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने छात्रों को उनके प्रोजेक्ट के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने छात्रों को हर संभव सहयोग व सहायता का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने प्रस्तुतीकरण की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा छात्रों के इनोवेटिव प्रयासों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा छात्र-छात्राएं नए विचारों पर काम करे, शोध व अनुंसधान में रूचि ले। सरकार द्वारा स्टार्ट अप पाॅलिसी के अन्तर्गत नए उद्यमों को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार द्वारा ग्रासरूट लेवल से उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए ‘‘स्टार्ट अप इंडिया-स्टैंड अप इंडिया’’ पर विशेष बल दिया जा रहा है। आज व्यवसायों में इनोवेशन की महत्व बढ़ता ही जा रहा है। नए तकनीकी प्रयोगों तथा बिजनेस आईडियाज से लोगो के जीवन में बड़े परिवर्तन लाये जा सकते है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *