Share

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार के पांच साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने बताया कि पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत करीब 36 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं।
उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रमुख फैसलों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि रिपोर्ट कार्ड केवल उपलब्धियों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और उत्तराखंड को सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प का दस्तावेज है।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वर्ष 2014 से उत्तराखंड में विकास कार्यों को गति मिली है। भाजपा ने अपने पिछले घोषणापत्र के अधिकांश वादे पूरे कर दिए हैं और शेष वादों को पूरा करने की दिशा में काम जारी है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य की प्रगति को नई दिशा दे रहे हैं। वर्ष 2022 में जनता ने राज्य में हर चुनाव के बाद सरकार बदलने की परंपरा को तोड़ते हुए भाजपा को लगातार दूसरी बार सत्ता सौंपी।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में युवाओं को रोजगार, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, बेहतर सड़कें, डिजिटल कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे का विकास शामिल है। उन्होंने दावा किया कि पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से करीब 36 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। र्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने सख्त नकलरोधी कानून लागू किया है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस कानून में गंभीर मामलों में आजीवन कारावास और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री भविष्य निर्माण योजना के तहत 11 हजार युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने की बात कही गई।धामी ने कोविड-19 महामारी के दौरान सरकार की ओर से किए गए राहत कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में पर्यटन, परिवहन और सांस्कृतिक क्षेत्रों के लिए 200 करोड़ रुपये का राहत पैकेज दिया गया था। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 205 करोड़ रुपये और स्वयं सहायता समूहों एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए 118 करोड़ रुपये की सहायता दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान अपने माता-पिता दोनों को खोने वाले बच्चों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना शुरू की गई थी।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने जनता के सामने अपना रिपोर्ट कार्ड रखकर पारदर्शी और जवाबदेह शासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है।

By Admin

You missed

सपा के बाद अब आ गई राजा भइया की पार्टी की पहली लिस्ट, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने घोषित किए 3 प्रत्याशी Reported By: Vishal Singh, Written By: Dhyanendra Chauhan Published : Nov 26, 2026 03:55 pm IST, Updated : Nov 26, 2026 04:26 pm IST राजा भइया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। कुंडा से राजा भइया एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे। पहली लिस्ट में राजा भइया का नाम सामने आया है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक- India TV Hindi जनसत्ता दल लोकतांत्रिक Image Source : FB/JANSATTA DAL उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आने लगी है। सपा के बाद अब राजा भइया की पार्टी “जनसत्ता दल लोकतान्त्रिक” ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए राजा भइया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतान्त्रिक ने तीन प्रत्याशी घोषित किए हैं। Advertisement: 0:35 Close PlayerUnibots.com कुंडा से फिर चुनाव लड़ेंगे राजा भइया इसमें कुंडा विधानसभा सीट से कुंवर रघुराज प्रताप सिंह “राजा भइया”, बाबागंज सीट से विनोद सरोज और विश्वनाथगंज विधानसभा सीट से कुलदीप पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। रघुराज प्रताप सिंह “राजा भइया” और विनोद सरोज अभी मौजूदा विधायक हैं। ये दो लोग फिर से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के उम्मीदवार बनाए हैं। विधानसभा प्रत्याशी नाम 246 – कुंडा कुंवर रघुराज प्रताप सिंह “राजा भइया”, विधायक – कुंडा 245 – बाबागंज विनोद सरोज, विधायक – बाबागंज 247 – विश्वनाथगंज कुलदीप पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि – प्रतापगढ़ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मौजूदा विधायक हैं राजा भइया जनसत्ता दल की ओर से जारी यह प्रत्याशियों की पहली सूची है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए फिलहाल तीन विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। राजा भइया खुद अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मौजूदा विधायक हैं। इस बार भी वह कुंडा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 2018 में हुआ जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का गठन बता दें कि रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया ने 30 नवंबर 2018 को अपनी राजनीतिक पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का गठन किया था। निर्दलीय विधायक के रूप में राजनीति में 25 साल पूरे होने के अवसर पर उन्होंने लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में एक बड़ी रैली आयोजित कर पार्टी की शुरुआत की थी। राजा भइया ने समर्थकों की मांग और एक ऑनलाइन सर्वे के बाद अलग राजनीतिक दल बनाने का फैसला किया था। इससे पहले वह करीब 25 साल तक निर्दलीय चुनाव लड़ते रहे थे। 7 बार के विधायक हैं राजा भइया कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अब तक 7 बार लगातार विधायक चुने जा चुके हैं। उन्होंने पहली बार 1993 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव जीता था। इसके बाद 1996, 2002, 2007, 2012 और 2017 में भी निर्दलीय विधायक बने। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के टिकट पर जीत दर्ज की। इस तरह वह 1993 से लगातार कुंडा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते आ रहे हैं और जीतते भी आ रहे हैं।