Share

तमिलनाडु में पुरुष सरकारी कर्मचारियों को अपने बच्चों की देखभाल के लिए 15 दिन की पैटरनिटी लीव मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरुष सरकारी कर्मचारी बच्चे के जन्म से 15 दिन पहले या जन्म के 6 महीने के भीतर 15 दिन का पितृत्व अवकाश ले सकते हैं।तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने राज्य सरकार में काम करने वाले पुरुष कर्मचारियों के लिए पहली बार ‘पितृत्व अवकाश’ (paternity leave) शुरू करने की घोषणा की है। पुरुष सरकारी कर्मचारी 15 दिनों का पितृत्व अवकाश ले सकते हैं। वे यह छुट्टी बच्चे के जन्म से 15 दिन पहले या बच्चे के जन्म के छह महीने के भीतर कभी भी ले सकते हैं। यह कदम तब उठाया गया है जब सरकार को पुरुष सरकारी कर्मचारियों की ओर से पितृत्व अवकाश शुरू करने के अनुरोध मिले थे।
राज्य सरकार ने कहा कि बच्चे के जन्म के आसपास का समय मां और बच्चे दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। सरकार ने इस अनुरोध पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया और विवाहित पुरुष सरकारी कर्मचारियों को 15 दिनों का ‘पितृत्व अवकाश’ देने का आदेश जारी किया, ताकि वे बच्चे के जन्म के समय अपनी पत्नियों के साथ रह सकें।
सरकार ने कहा कि बच्चों की देखभाल करना पुरुषों के लिए भी आवश्यक है और इसी के मद्देनजर विवाहित पुरुष कर्मचारी 15 दिन के पितृत्व अवकाश का लाभ उठा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने पुरुष कर्मचारियों के लिए अवकाश की इस नई सुविधा को लागू करने का आदेश दिया है। महिला सरकारी कर्मचारियों को 365 दिन का मातृत्व अवकाश दिया जाता है।सरकार ने कहा कि महिला सरकारी कर्मचारियों को 365 दिनों का ‘मातृत्व अवकाश’ (maternity leave) देना, मातृत्व और बाल कल्याण को दिए जाने वाले महत्व को दर्शाता है। इसी तरह, पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पितृत्व अवकाश देने से वे पारिवारिक जिम्मेदारियों को साझा कर सकेंगे और बच्चों की देखभाल में पिता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी। अगस्त में राज्य सरकार ने घोषणा की थी कि तीसरी बार मां बनने वाली महिला कर्मचारियों के लिए मातृत्व अवकाश की अवधि 12 सप्ताह से बढ़ाकर 365 दिन कर दी जाएगी।साल 2011 में 90 दिनों के मातृत्व अवकाश को बढ़ाकर छह महीने कर दिया गया था। इसके बाद 2016 में इसे बढ़ाकर नौ महीने किया गया और जुलाई 2021 में इसे एक साल (365 दिन) तक बढ़ा दिया गया। उस समय राज्य में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) की सरकारें थीं।

By Admin

You missed

सपा के बाद अब आ गई राजा भइया की पार्टी की पहली लिस्ट, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने घोषित किए 3 प्रत्याशी Reported By: Vishal Singh, Written By: Dhyanendra Chauhan Published : Nov 26, 2026 03:55 pm IST, Updated : Nov 26, 2026 04:26 pm IST राजा भइया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। कुंडा से राजा भइया एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे। पहली लिस्ट में राजा भइया का नाम सामने आया है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक- India TV Hindi जनसत्ता दल लोकतांत्रिक Image Source : FB/JANSATTA DAL उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आने लगी है। सपा के बाद अब राजा भइया की पार्टी “जनसत्ता दल लोकतान्त्रिक” ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए राजा भइया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतान्त्रिक ने तीन प्रत्याशी घोषित किए हैं। Advertisement: 0:35 Close PlayerUnibots.com कुंडा से फिर चुनाव लड़ेंगे राजा भइया इसमें कुंडा विधानसभा सीट से कुंवर रघुराज प्रताप सिंह “राजा भइया”, बाबागंज सीट से विनोद सरोज और विश्वनाथगंज विधानसभा सीट से कुलदीप पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। रघुराज प्रताप सिंह “राजा भइया” और विनोद सरोज अभी मौजूदा विधायक हैं। ये दो लोग फिर से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के उम्मीदवार बनाए हैं। विधानसभा प्रत्याशी नाम 246 – कुंडा कुंवर रघुराज प्रताप सिंह “राजा भइया”, विधायक – कुंडा 245 – बाबागंज विनोद सरोज, विधायक – बाबागंज 247 – विश्वनाथगंज कुलदीप पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि – प्रतापगढ़ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मौजूदा विधायक हैं राजा भइया जनसत्ता दल की ओर से जारी यह प्रत्याशियों की पहली सूची है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए फिलहाल तीन विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। राजा भइया खुद अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मौजूदा विधायक हैं। इस बार भी वह कुंडा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 2018 में हुआ जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का गठन बता दें कि रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया ने 30 नवंबर 2018 को अपनी राजनीतिक पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का गठन किया था। निर्दलीय विधायक के रूप में राजनीति में 25 साल पूरे होने के अवसर पर उन्होंने लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में एक बड़ी रैली आयोजित कर पार्टी की शुरुआत की थी। राजा भइया ने समर्थकों की मांग और एक ऑनलाइन सर्वे के बाद अलग राजनीतिक दल बनाने का फैसला किया था। इससे पहले वह करीब 25 साल तक निर्दलीय चुनाव लड़ते रहे थे। 7 बार के विधायक हैं राजा भइया कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अब तक 7 बार लगातार विधायक चुने जा चुके हैं। उन्होंने पहली बार 1993 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव जीता था। इसके बाद 1996, 2002, 2007, 2012 और 2017 में भी निर्दलीय विधायक बने। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के टिकट पर जीत दर्ज की। इस तरह वह 1993 से लगातार कुंडा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते आ रहे हैं और जीतते भी आ रहे हैं।