Share

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र कार्यक्रम के दौरान आजम खान ने अपने संघर्ष और मुश्किलों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन्हें बहुत परेशान किया और उन पर इतने जुल्म हुए कि उनकी जगह कोई कमजोर व्यक्ति होता तो मर जाता।समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने एक बार फिर अपने बयान से सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। लखनऊ में आयोजित सपा के घोषणापत्र कार्यक्रम के दौरान आजम खान ने अपने संघर्ष और मुश्किल दिनों को याद करते हुए कहा कि उनके ऊपर इतने जुल्म हुए हैं कि उनकी जगह कोई कमजोर व्यक्ति होता तो शायद जिंदा नहीं बचता। उन्होंने खुद को सख्त जान बताते हुए कहा कि वह तमाम मुश्किलों के बावजूद मजबूती से खड़े हैं।आजम खान ने अपने संबोधन में कहा, ”मेरी जगह कोई और होता तो मर जाता। मुझ पर बहुत जुल्म हुए हैं। मैं बहुत सख्त जान हूं।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने उन्हें काफी परेशान किया और उनके साथ लगातार ज्यादती की गई।
उन्होंने आगे कहा कि उन पर जितने जुल्म हुए हैं, उन्हें सहना हर किसी के बस की बात नहीं थी। अगर उनकी जगह कोई कमजोर इंसान होता तो शायद वह इन परिस्थितियों में टूट जाता। अपने इरादे जाहिर करते हुए आजम खान ने कहा, ”हम मरेंगे, लेकिन कुछ करके मरेंगे।” पीडीए के घोषणा पत्र के लॉन्च पर आजम खान ने कहा, ”आधा अधूरा आदमी आपके सामने खड़ा है। अगर आम आदमी होता तो मुझे, बेटे और पत्नी को मर जाना चाहिए था। लेकिन हम कुछ करके मरेंगे। 50 साल से समाजवादी पार्टी के साथ हूं।”सपा नेता का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब पार्टी अपने घोषणापत्र को लेकर कार्यक्रम कर रही है। उनके इस संबोधन में दर्द, नाराजगी और संघर्ष की झलक देखने को मिली। आजम खान के बयान ने एक बार फिर उनके राजनीतिक सफर और मुश्किलों को लेकर चर्चा तेज कर दी है।इससे पहले आजम खान ने असदुद्दीन ओवैसी के उस बयान पर अपनी खीझ निकाली, ज‍िसमें उन्‍होनें कहा क‍ि अब अब्दुल सिर्फ दरी नहीं बिछाएगा बल्कि डिप्‍टी सीएम बनकर चंद्रशेखर के साथ बैठेगा। इस पर आजम खान ने कहा क‍ि मेरा ऐलान कर दें, मुझे प्रधानमंत्री बनवा दें। मेरे नाम में तो सिर्फ वजीर लगना ही बाकी है। आजम पहले से हूं।आजम खान सपा के चुनावी घोषणापत्र लॉन्च के कार्यक्रम में शामि‍ल होने के ल‍िए लखनऊ पहुंचे हैं। यहां उन्‍होंने मीडि‍या से बात करते हुए यह बयान दिया था।

By Admin

You missed

सपा के बाद अब आ गई राजा भइया की पार्टी की पहली लिस्ट, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने घोषित किए 3 प्रत्याशी Reported By: Vishal Singh, Written By: Dhyanendra Chauhan Published : Nov 26, 2026 03:55 pm IST, Updated : Nov 26, 2026 04:26 pm IST राजा भइया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। कुंडा से राजा भइया एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे। पहली लिस्ट में राजा भइया का नाम सामने आया है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक- India TV Hindi जनसत्ता दल लोकतांत्रिक Image Source : FB/JANSATTA DAL उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आने लगी है। सपा के बाद अब राजा भइया की पार्टी “जनसत्ता दल लोकतान्त्रिक” ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए राजा भइया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतान्त्रिक ने तीन प्रत्याशी घोषित किए हैं। Advertisement: 0:35 Close PlayerUnibots.com कुंडा से फिर चुनाव लड़ेंगे राजा भइया इसमें कुंडा विधानसभा सीट से कुंवर रघुराज प्रताप सिंह “राजा भइया”, बाबागंज सीट से विनोद सरोज और विश्वनाथगंज विधानसभा सीट से कुलदीप पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। रघुराज प्रताप सिंह “राजा भइया” और विनोद सरोज अभी मौजूदा विधायक हैं। ये दो लोग फिर से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के उम्मीदवार बनाए हैं। विधानसभा प्रत्याशी नाम 246 – कुंडा कुंवर रघुराज प्रताप सिंह “राजा भइया”, विधायक – कुंडा 245 – बाबागंज विनोद सरोज, विधायक – बाबागंज 247 – विश्वनाथगंज कुलदीप पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि – प्रतापगढ़ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मौजूदा विधायक हैं राजा भइया जनसत्ता दल की ओर से जारी यह प्रत्याशियों की पहली सूची है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए फिलहाल तीन विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। राजा भइया खुद अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मौजूदा विधायक हैं। इस बार भी वह कुंडा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 2018 में हुआ जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का गठन बता दें कि रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया ने 30 नवंबर 2018 को अपनी राजनीतिक पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का गठन किया था। निर्दलीय विधायक के रूप में राजनीति में 25 साल पूरे होने के अवसर पर उन्होंने लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में एक बड़ी रैली आयोजित कर पार्टी की शुरुआत की थी। राजा भइया ने समर्थकों की मांग और एक ऑनलाइन सर्वे के बाद अलग राजनीतिक दल बनाने का फैसला किया था। इससे पहले वह करीब 25 साल तक निर्दलीय चुनाव लड़ते रहे थे। 7 बार के विधायक हैं राजा भइया कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अब तक 7 बार लगातार विधायक चुने जा चुके हैं। उन्होंने पहली बार 1993 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव जीता था। इसके बाद 1996, 2002, 2007, 2012 और 2017 में भी निर्दलीय विधायक बने। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के टिकट पर जीत दर्ज की। इस तरह वह 1993 से लगातार कुंडा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते आ रहे हैं और जीतते भी आ रहे हैं।