Share

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जारी जल संकट के बीच आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की जल मंत्री आतिशी अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हुई हैं। सोमवार को उनके अनशन का चौथा दिन है। रोजाना उनके स्वास्थ्य की जांच हो रही है। जिसमें डॉक्टर के मुताबिक धीरे-धीरे उनका स्वास्थ्य खराब हो रहा है। आतिशी का कहना है कि दिल्ली वालों को उनके हक का पानी दिलाने के लिए उनका ये अनिश्चितकालीन अनशन जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि दिल्ली का सारा पानी पड़ोसी राज्यों से आता है। दिल्ली का अपना कोई पानी नहीं है। हरियाणा की बीजेपी सरकार ने दिल्ली का 100 एमजीडी अर्थात 46 करोड़ लीटर से ज्यादा पानी रोक रखा है। यह एक दिन में 28 लाख से ज्यादा लोगों के काम आता है। 46 करोड़ लीटर पानी की वजह से ही दिल्ली में कई इलाकों में पानी के लिए लोगों को तरसना पड़ रहा है। आतिशी ने हरियाणा सरकार पर आरोप लगाया कि बीते तीन हफ्तों से ज्यादा का समय हो गया जब 100 एमजीडी पानी लगातार कम छोड़ा जा रहा है। एजेंसी
जिसकी वजह से यह जल संकट पूरी दिल्ली में फैलता जा रहा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *