Share

नई दिल्ली। भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब ने सोमवार को लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर के पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 18वीं लोकसभा के आज से शुरू हो रहे पहले सत्र की बैठक से पहले यहां राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में उन्हें शपथ दिलाई। समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे।
लोकसभा सत्र सुबह 11 बजे शुरू होने के बाद प्रोटेम स्पीकर के रूप में महताब नवनिर्वाचित सदस्यों को सदन की सदस्यता की शपथ दिलाएंगे। नवगठित लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से 3 जुलाई तक चलेगा। सोमवार और मंगलवार को नवनिर्वाचित सदस्य शपथ लेंगे। बुधवार 26 जून को सदन के स्थायी स्पीकर का चुनाव होगा।
भर्तृहरि महताब ओडिशा की कटक लोकसभा सीट से लगातार सातवीं बार चुने गये हैं। इस बार बीजू जनता दल (बीजद) छोड़कर भाजपा में आये महताब ने बीजद के संत्रुप्त मिश्रा को 57,077 वोटों से हराया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *