Share

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा: अतिथियों के आगमन और PM मोदी के पूजन से लेकर दीपोत्सव तक, अयोध्या में क्या-क्या हुआ?
अयोध्या में बीते दिन 500 साल में सबसे बड़ा समारोह हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सोमवार (22 जनवरी) को अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला की नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर को एक नए युग के आगमन का प्रतीक करार दिया। उन्होंने लोगों से मंदिर निर्माण से आगे बढ़कर अगले 1,000 वर्षों के मजबूत, भव्य और दिव्य भारत की नींव बनाने का आह्वान किया।
इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ ही दशकों पुराना आंदोलन अपनी परिणति तक पहुंच गया। पीएम मोदी ने इसे एक नए युग का आगमन बताया। इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए मनोरंजन, खेल, उद्योग और राजनीतिक जगत की कई बड़ी हस्तियां अयोध्या पहुंचीं। आइए 14 बिंदुओं में जानते हैं अयोध्या में कल से अब तक क्या-क्या हुआ…
अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और दक्षिण भारतीय सिनेमा के थलाइवा रजनीकांत राम मंदिर परिसर पहुंचे इन हस्तियों के अलावा रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल और राजकुमार हिरानी भी श्रीराम मंदिर परिसर में मौजूद रहे। अयोध्या पहुंचे अभिनेता जैकी श्रॉफ ने कहा कि भगवान ने हमें यहां बुलाया, यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है।”इसके अलावा खेल जगत की कई बड़ी हस्तियां भी अयोध्या में थीं। इनमें क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर से लेकर अनिल कुंबले, मिताली राज, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, धावक पीटी उषा और वेंकटेश प्रसाद जैसे कई खिलाड़ी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे थे। उद्योग जगत की बात करें तो मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ रामनगरी पहुंचे थे। इसके अलावा अनिल अंबानी, कुमार मंगलम बिरला समेत दिग्गज उद्योगपति भी इस समारोह का हिस्सा बने।
प्राण प्रतिष्ठा का हिस्सा का बनने के लिए देश के कोने-कोने से साधू-संतों को भी न्योता दिया गया था और सभी इस पावन पल का साक्षी बनने के लिए यहां पहुंचे थे। राजनीति के कद्दावर नेता और नेत्रियां भी इस समारोह का हिस्सा बनने के लिए अयोध्या में मौजूद थीं। जब रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी चल रही थी, तब अयोध्या में समेत पूरे देश में धार्मिक उत्सव और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस दौरान देश के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालु भगवान राम को समर्पित गीत और विशेष भजन गाते सुने गए और विशेष प्रार्थनाओं का भी आयोजन किया गया। इसके अलावा लोग विभिन्नि स्थानों पर भंडारा और रंगोली जैसे आयोजनों में भी शामिल हुए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *