Share

एंटी नारकोटिक्स सेल की कई ठिकानों पर छापेमारी, 11 गिरफ्तार; दो करोड़ से ज्यादा कीमत का मेफेड्रोन जब्त
मुंबई में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) जबरदस्त अभियान चला रही है। एएनसी छापेमारी कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे करोड़ों की कीमत का मेफेड्रोन जब्त किया है।
मुंबई अपराध शाखा के मादक पादर्थ रोधी प्रकोष्ठ (एंटी नारकोटिक्स सेल) ने सोमवार को कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान ग्यारह लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही 2.22 करोड़ की कीमत का मेफेड्रोन जब्त किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्सक सेल (एएनसी) की बांद्रा इकाई ने विशेष अभियान चलाया। इसके तहत ग्रांट रोड, मझगांव, नागपाड़ा और अग्रीपाड़ा में छापेमारी की गई। इसके बाद 1.02 करोड़ की कीमत का मेफेड्रोन जब्त किया गया और सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्हें 31 जनवरी तक पुलिस हिरास में भेज दिया गया है। जांच में पता चला है कि इस सिंडिकेट को चलाने वाला व्यक्ति विदेश में रहता है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *