Share

‘पापों को सुधारने के अवसर से चूक गई कांग्रेस, मुझे दया आती है’, राम मंदिर का न्योता ठुकराने पर बोले हिमंत विश्व शर्मा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा का कहना है कि कांग्रेस को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता देना ही नहीं चाहिए था। वीएचपी ने उन्हें पापों को सुधारने का एक अवसर दिया था लेकिन वे चूक गए।
22 जनवरी को अयोध्या में होनेवाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में का न्योता ठुकराने के बाद कांग्रेस पर बीजेपी की ओर चौतरफा हमला हो रहा है। इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को अपने पापों को सुधारने का एक सुनहरा अवसर विश्व हिंदू परिषद् ने दिया था। लेकिन वे चूक गए।हिमंत विश्व शर्मा ने कहा-‘ मेरे विचार से उन्हें बिल्कुल नहीं आमंत्रित करना चाहिए था। लेकिन VHP ने उन्हें अपने कुछ पापों को सुधारने का एक सुनहरा अवसर दिया। लेकिन वे चूक गए। मुझे उनके लिए दया और दुख है।’

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *