Share

आईपीएल 2022 में लगातार पांच मैच हारने के बाद मुंबई की टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स का सामना करेगी। दोनों टीमों के बीच यह पहली भिड़त होगी। राहुल की कप्तानी में लखनऊ ने अच्छा प्रदर्शन किया है। पहला मैच हारने के बाद इस टीम ने शानदार वापसी की और लगातार तीन मैच जीते। हालांकि, पांचवें मैच में राहुल की टीम तीन रन के करीबी अंतर से हार गई। अब यह टीम फिर से जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।
पांच बार की चैंपियन मुंबई के लिए अब तक का सीजन भूलने वाला रहा है। यह टीम कोई मैच नहीं जीत पाई है और लगातार पांच हार के साथ अंकतालिका में आखिरी स्थान पर है। अब प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए मुंबई को लगभग हर मैच जीतना होगा।
मुंबई में मिल्स की जगह मेरिडिथ को मिल सकता है मौका
रोहित शर्मा लगातार चार हार के बाद अपनी टीम में बदलाव करना चाहेंगे। हालांकि, मुंबई के बल्लेबाजों ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। ईशान किशन, तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस और सूर्यकुमार यादव अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं गेंदबाजी टीम की सबसे बड़ी समस्या रही है। बुमराह के अलावा कोई भी गेंदबाज लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। रोहित अपनी गेंदबाजी मजबूत करने के लिए टायमल मिल्स की जगह राइली मेरिडिथ को टीम में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा कीरोन पोलार्ड को भी टीम से बाहर किया जा सकता है। उनकी जगह फैबिएन एलेन को खिलाया जा सकता है।
लखनऊ में बदलाव की संभावना कम
लखनऊ के लिए केएल राहुल और डिकॉक के जोड़ी अच्छा खेल दिखा रही है। मध्यक्रम में दीपक हुड्डा और आयुष बदोनी ने अच्छी बल्लेबाजी की है। स्टोइनिस के आने से टीम और मजबूत हुई है। अब बदोनी और स्टोइनिस सही तरीके से मैच खत्म कर सकते हैं। गेंदबाजी में आवेश खान और रवि बिश्नोई ने अच्छा प्रदर्शन किया है। कुल मिलाकर लखनऊ की बल्लेबाजी शानदार है, लेकिन गेंदबाजी में थोड़ी कमी है। हालांकि, कप्तान राहुल टीम में कोई बदलाव नहीं करना चाहेंगे। वो चमीरा, गौतम और होल्डर पर भरोसा करके मैच जीतने की कोशिश करेंगे।
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, कृष्णप्पा गौतम, दुष्मंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, आवेश खान।
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, जयदेव उनादकट, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टायमल मिल्स/राइली मेरिडिथ, बासिल थम्पी

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *