Share

मुरादाबाद। विधानसभा नामांकन प्रक्रिया के तहत बृहस्पतिवार कांठ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चन्नू, सपा के पूर्व विधायक यूसुफ अंसारी, समेत विभिन्न दलों व निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए 26 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन कराया।

कांठ विधानसभा सीट के लिए भाजपा के मौजूदा विधायक राजेश कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट स्थित नामांकन स्थल पहुंच कर रिटर्निंग ऑफिसर एसटीएम कांठ जगमोहन गुप्ता के समक्ष भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा इसी विधानसभा सीट से दुष्यंत सिंह, मुजफ्फर खां, राशिद हुसैन ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया।

ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट पर अजय प्रताप सिंह ने भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के रूप में, मुजाहिद अली ने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में, शाह फैसल अंसारी ने आम आदमी पार्टी की ओर से तथा सलमा आगा ने कांग्रेस पार्टी की ओर से नामांकन पत्र दाखिल किया।
मुरादाबाद देहात सीट पर शीशपाल सिंह ने नागरिक एकता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में, अकील चौधरी ने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में, अकरम ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से पर्चा दाखिल किया।
मुरादाबाद नगर सीट से पूर्व सपा विधायक हाजी यूसुफ अंसारी ने सपा प्रत्याशी के रूप में, रिजवान कुरैशी ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में, राजकुमार कश्यप ने विकासशील इंसान पार्टी की ओर से, इरशाद हुसैन ने बहुजन समाज पार्टी की ओर से तथा राहुल सैनी ने लोक शक्ति पार्टी की ओर से नामांकन पत्र दाखिल किया।
कुंदरकी विधानसभा सीट से रमजानी ने आजाद समाज पार्टी की ओर से, मोहम्मद वारिश ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रत्याशी के रूप में, मोहम्मद रिजवान ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में तथा कमल कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में अपना पर्चा दाखिल किया।
बिलारी विधानसभा सीट से उमर फारुख ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशी के रूप में, अनिल कुमार ने बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी के रूप मेें, महमूद ने बहुजन आंदोलन पार्टी के प्रत्याशी के रूप में, शकील अहमद ने पीस पार्टी प्रत्याशी के रूप में, खालिद जमा ने एआईएमआईएम प्रत्याशी के रूप में तथा मोहम्मद आलम भारतीय जन जाग्रति पार्टी प्रत्याशी के रूप में संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *