सरस्वती विद्या मंदिर में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम, शहीदों को किया याद

506
Share

ठाकुरद्वारा। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर में गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस दौरान शहीदों कोई याद किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष हाजी लियाकत, ब्लाक प्रमुख पति डॉक्टर वीर सिंह सैनी, विशिष्ट अतिथि मुदित अग्रवाल एवं शरद पुठिया रहे। इस अवसर पर रवि प्रकाश अगरवाल, शिवेंद्र बंधु गुप्ता दीपक शर्मा , संजय सिंघल ,अतिन अग्रवाल , संचित सिंघल आदि रहे। प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में एवम विद्यालय के विकास एवं प्रगति की ओर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रबंधक आशुतोष अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY