Share

कार्यालय प्रेस क्लब भवन कपंनी आबग पर हुआ ध्वजारोहण एवं सभागार में हुई गोष्ठी
हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद आज प्रेस क्लब आफ मुरादाबाद कंपनी बाग में 26. जनवरी देश की आजादी का जश्न धूम धाम से मनाया गया सर्व प्रथम प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष श्री शिशिर कुमार गुप्ता जी ने प्रेस क्लब पर झंडा रोपण किया राष्ट्रीय गान के बाद विचार गोष्ठी पर सभी पत्रकार बंधुओ ने अपने विचार रखते हुए एकता भाई चारा बढ़ाने पर जोर दिया गोष्ठी की अध्यक्षता श्री शिशिर गुप्ता जी ने की और संचालन प्रेस क्लब के सह सचिव श्री राजन सिंह राज नें किया इस अवसर पर श्री एहसान अब्बासी ने अपने अंदाज में गजल व गीत सुनाकर समा बांधा वहीं शकील सरवर हाशमी ने देश भक्ति का गीत मेरा रंग दे बसंती चोला सुनाकर माहौल को गरम कर दिया श्री राजीव प्रखर .ने अपनी कविता से रंग जमा दिया . इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजीव शर्मा . नरेश अग्रवाल . डॉक्टर शरद शर्मा. जिकरुल रहमान. अनुज शर्मा गुजराती. महिम अग्रवाल .सहित बड़ी संख्या में मौजूद पत्रकारों ने अपने विचार व्यक्त किए इस अवसर पर मिष्ठान का भी वितरण किया गया। शहर के जाने माने साहित्यकार एवं प्रख्यात कवि राजीव प्रखर ने अपनी प्रस्तुति से देशभक्ति का माहौल प्रस्तुत किया और देश के वीर जवानों को अपनी कविता प्रस्तुत की। डॉ0 जेपी चंदेल ने इस अवसर पर कहाकि उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा लगता है क्योंकि वह एक डॉक्टर के साथ साथ एक पत्रकार भी हैं। नरेश अग्रवाल ने कहा प्रेस क्लब आॅफ मुरादाबाद के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की और गणतंत्र दिवस की बधाई। शिशिर कुमार गुप्ता ने कहा कि गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर पत्रकारों को यह सोचना होगा कि वे वास्तव में कितने स्वतंत्र हैं और देश में पत्रकारों के अंदर छोटे बड़े के भेदभाव पनपने लगा है जो स्वयं पत्रकारों के लिए घातक हो रहा है। छोटे पत्रकारों और समाचार पत्रों की समस्याओं की ओर सरकार का कोई ध्यान नहीं है जबकि लघु समाचा पत्रों पोषण करना सरकारों का दायित्व है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्व0 श्रीमती उषा अग्रवाल को याद किया और कहा कि उनके संचालन से सभागार की गति रूक जाती थी जो आज महसूस की जा रही है।
मंच पर डॉ0 जेपी चंदेल, हरि सिंह मौर्य विराजमान थे। मौहम्मद अहसान अब्बासी ने इस अवसर शेरो शायरी का माहौल एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया रजत शर्मा, काजल सैनी, इन्दर पाल पासी, सिराजुद्दीन, राहुल सिंह, मुकेशानन्द जी सूर्यकुंज, सत्य प्रकाश गुप्ता, मौ0 कासिम खान, चंन्द्रशेखर यादव, डॉ0 अतर सिंह, जुल्फिकार अली, दिनेश जैन, डॉ0 अवधेश सिंह, सजल कुमार जैन, श्याम सिंह, संजय कुमार, अश्विनी कुमार माथुर, परवेज जैदी गांधी,अनवर हुसैन, मौ0 आमिल, शुएब रहमान, बिलाल अहमद, अमरोहा के तुलाराम ठाकुर आदि पत्रकार मौजूद रहे। सूचना विभाग के प्रमोद कुमार का विशेष सहयोग रहा। और बड़े बाबू हरी सिंह जी ने अपने विचारों से सभागार को लाभान्वित कराया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *