Share

मुंबई। मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20,181 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान चार संक्रमितों की मौत भी हुई। यहां सक्रिय मामलों का आंकड़ा फिलहाल 79,260 है। एक दिन में आए मामलों की बात करें, तो मुंबई में गुरुवार को आए मरीजों का आंकड़ा एक रिकॉर्ड है। महामारी की शुरूआत से लेकर अब तक एक दिन में कभी इतनी बड़ी संख्या में मरीज नहीं मिले। मुंबई में पॉजिटिविटी रेट 29.90 फीसदी तक पहुंच गई है। परीक्षण किए गए 67,000 नमूनों में से 20,181 नमूनों का परीक्षण सकारात्मक पाया गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम ने यह जानकारी दी है। वहीं, कोरोना के ओमिक्रॉन स्वरूप की तेज रफ्तार के बीच महाराष्ट्र में स्थिति फिर बिगड़ने लगी है। महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना के 36,265 नए मामले सामने आए।
इस दौरान 13 लोगों की मौतें हुईं और 8,907 डिस्चार्ज किए गए। राज्य में सक्रिय मामले बढ़कर 1,14,847 हो गए हैं। वहीं, कोरोना के नए वैरिएंट की बात करें, तो राज्य में बीते 24 घंटे में ओमिक्रॉन के 79 मामले भी रिपोर्ट किए गए।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र के कोरोना अस्पतालों में यदि 40 फीसदी से अधिक बेड भर जाते हैं और आॅक्सीजन की मांग प्रतिदिन 800 मीट्रिक टन से अधिक होती है, तो लॉकडाउन लगाया जा सकता है। फिलहाल लॉकडाउन पर कोई फैसला नहीं किया गया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *