Share

देवबंद. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज देवबंद पहुंचे हैं। उन्होंने एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) कमांडो ट्रेनिंग सेंटर की आधारशिला रखने के बाद जनसभा को संबोधित किया। यहां योगी आदित्यनाथ ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पांच साल में सहारनपुर की दर्जनों यात्रा कर चुका हूं। मेरे लिए जैसा लखनऊ वैसा ही सहारनपुर। पहले की सरकार आतंकवादियों के मुकदमों को वापस लेती थी, हम आतंकवादियों को ठोकने के लिए ATS का सेंटर बना रहे हैं।
सहारनपुर में 112 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सहारनपुर के किसानों ने, नौजवानों ने, हस्तशिल्पियों ने अपनी मेहनत से सहारनपुर को पहचान दिलाई है। पहले की सरकारों के लिए सहारनपुर दूर होता था। पांच साल में अखिलेश यादव सहारनपुर एक बार भी नहीं आए होंगे।
एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर का शिलान्यास करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में आतंकियों पर दर्ज हुए मुकदमे वापस होते थे। हमारी सरकार आतंकियों को ठोकने का काम रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार में प्रदेश में आए दिन दंगे होते थे, लेकिन हमारी सरकार के पांच साल के कार्यकाल में कोई दंगा नहीं हुआ।
योगी ने कहा कि कैराना सहित प्रदेश में विभिन्न जगहों से व्यापारियों, किसानों, उद्यमियों और नागरिकों का पलायन कराने वाले अब सब्जी और फल के ठेले लगाकर माफी मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष अब गिरगिट की तरह रंग बदल रहा है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब बबुआ कहते हैं कि हम भी राम मंदिर
बनवाते।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *