Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। सोमवार को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पृथ्वी पर्यावरण संरक्षण गोष्ठी का आयोजन जिगर कालोनी में रामगंगा में नाव पर बैठकर किया गया। इन्वायरमेंट प्रोक्ट्रेशन मूवमेंट की गोष्ठी में वक्ताओं ने पृथ्वी पर हो रहे प्रदूषण एवं मानव जाति एवं भिन्न जातियों की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। गोष्ठी की अध्यक्षता सैय्यद जुबेर अली एड0 व संचालन मौ0 तन्जीम एड0 ने किया।
गोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए नेपाल सिंह ने कहा कि आज प्रकृति से निरंतर छेड़छाड़ करने से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है जिससे भूकंप, बाढ़ इत्यादि समस्यायें बढ़ रही हैं। पृथ्वी पर रहकर पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए हम सभी को आगे आना चाहिये। वक्ता पादरी पोल सारस्वत ने कहा कि इस संसार की रचना करने वाले सर्वोच्च प्राणी महाशक्तिमान ने पृथ्वी का निर्माण कर पृथ्वी पर निवास करने वाले मानव पर समस्त प्राणियों, नदियों, पर्वतों, वृक्षों के संरक्षण मानव सेवा का दायित्व सौंपा है। पक्षियों के लिए घर की छतों पर दाना पानी रखना चाहिये। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त किये।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *