Share

मु0 रिज़वान
मुरादाबाद। अब से 10-15 साल पहले तक जहां पांच साल का बच्चा रात होते ही सो जाया करता था वहीं
आधुनिकता के इस युग में जहां सोशल मीडिया की दीवानगी हर ओर छाई हुई है वहां आज के दौर में पांच साल का बच्चा रातो को 2 बजे तक व्हाट्सएप पर रिश्तेदारों से चैटिंग कर रहा है। माता पिता आराम से सो रहे होते हैं और स्मार्टफोन का दीवाना यह पांच साल का बच्चा अकेला बैठा हुआ व्हाट्सएप पर चैटिंग करता रहता है। रिश्तेदार भी इस उम्र में इस बच्चे की स्मार्टफोन और सोशल मीडिया के प्रति दीवानगी को देख हैरत में है।
बात हो रही है करूला क्षेत्र के रहमत नगर गली नं0 1 में नफीस नगर में रहने वाले पांच वर्षीय अब्दुल रहमान की। केजी का छात्र होने के बावजूद अब्दुल रहमान स्कूली पढ़ाई से ज्यादा स्मार्टफोन का दीवाना है। इन दिनों वह अपनी व्हाट्सएप चैटिंग को लेकर चर्चा में है। तमाम रिश्तेदारों से व्हाट्सएप पर रातों को 2-2 बजे तक पांच साल का यह बच्चा चैटिंग करता रहता है। मजे की बात यह है कि व्हाट्एप पर टाईपिंग भी इस बच्चे की दीवानगी में बाधा नहंी बन सकी। रहमान के पिता मौ0 रेहान बताते हैं कि चैटिंग के दौरान मैसेज को टाईप करने के बजाये यह वाईस मैसेज के जरिये चैटिंग करता है। जवाब में रिश्तेदार भी वाॅईस मैसेज भेजकर ही जवाब देते है। चैटिंग के अलावा स्मार्टफोन के तमाम फंक्शन व एप्स को पांच साल का अब्दुल रहमान बखूबी बड़ो की तरह ट्रीट करता है। फोटो फ्रेम पर फोटो एडिटिंग हो या फिर गूगल पर कुछ सर्च करना हो यह सब रहमान के बायें हाथ का खेल है। फिलहाल मुरादाबाद शहर में शायद ही कोई दूसरा इस उम्र का बच्चा इस तरह स्मार्टफोन और व्हाट्सएप चैटिंग का दीवाना हो।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *