Share

पुणे। आए दिन सेल्फी के कारण लोगों की मौत हो रही है फिर भी इसका क्रेज उनसे नहीं छूट रहा। पता नहीं क्यूं सेल्फी को लोग जान से बढ़कर मानने लगे है। कभी ट्रेन के आगे तो कभी बीच हाईवे पर और भी न जाने क्या क्या? देश में आए दिन सेल्फी को लेकर कई दुर्घटनाओं की खबर सामने आती हैं, लेकिन इसके बावजूद सेल्फी का खौफनाक क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला महाराष्ट्र के पुणे का है, जहां तीन लड़कियों को सेल्फी लेना महंगा पड़ा ।
दरअसल, पुणे में इंद्रायणी नदी के किनारे तीन लड़कियां साथ खड़े होकर सेल्फी ले रहीं थीं। तभी तीनों का अचानक बैलेंस बिगड़ गया और वो नदी में गिर गईं। तीन में से दो लड़कियों को तो बचा लिया गया, लेकिन एक की मौत हो गई। दरअसल, दो लड़कियों ने तो जैसे-तैसे पत्थर का सहारा लेकर खुद को संभाले रखा, जिस कारण वहां मौजूद गांवावलों ने उन्हें बचा लिया। लेकिन तीसरी लड़की की डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृत पाई गई 17 वर्षीय लड़की का नाम शालिनी च्रंद्रबालन है। वे जूनियर कॉलेज में कॉमर्स की स्टूडेंट थी। वो पढ़ने में काफी होशियार थी और काफी मिलनसार स्वभाव की थी।
शालिनी की मौत की खबर लगते ही उसके परिवार वालों और दोस्तों में गम का माहौल फैल गया। पूरा इलाके में मातम पसर गया। खुद शालिनी को भी अंदाजा नहीं होगा कि एक सेल्फी उसकी जान ले लेगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *