यूपी की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया

11
Share

यूपी की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को महिला का शव एक कमरे में मिला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराए जाने पर उसके विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी मिली। फिलहाल आरोपी का इलाज किया जा रहा है। घटना लखनऊ के माल इलाके की बताई जा रही है। वहीं पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। लखनऊ के माल इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद पति ने भी जहर खा लिया। आज दोपहर करीब तीन बजे थाना माल पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि आजाद नगर, थाना माल क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना प्राप्त होते ही थाना माल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। प्रारम्भिक जांच में ज्ञात हुआ कि जितेन्द्र प्रताप सिंह (55) निवासी आजाद नगर ने अपनी पत्नी मोनिका सिंह (47) की चाकू मारकर हत्या कर दी है। मृतका का शव घर के एक कमरे में पाया गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फॉरेन्सिक टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के बाद आरोपी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। इसके बाद डॉक्टरों ने संभावना जताई कि आरोपी ने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन किया है। उसकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक मृतक महिला के बड़े बेटे अंशुमान सिंह ने मामले में तहरीर दी। शिकायत के आधार पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस की टीम मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।