Share
देहरादून 09 जुलाई, 2018(सू.ब्यूरो)-डोईवाला के आईटीआई भवन में कौशलं विकास और तकनीकी सहायता केंद्र शुरू हो जाएगा। देश का अति आधुनिक संस्थान सीपेट (सेंट्रल इंस्टीटूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) उत्तराखंड में खुलेगा। इसकी आधारशिला मंगलवार को डोईवाला में केंद्रीय मंत्री रसायन एवं उर्वरक श्री अनंत कुमार और मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रसायन एवं उर्वरक राव इंद्रजीत सिंह, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक मुख्य अतिथि होंगे।
मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह से सोमवार को सचिवालय में मिलने आये केंद्रीय सचिव, रसायन एवं पेट्रो रसायन श्री पी राघवेंद्र राव ने सीपेट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 40 करोड़ रुपये की लागत से डोईवाला में 10 एकड़ भूमि पर बनने वाला यह संस्थान देश का अति आधुनिक संस्थान होगा। इससे उत्तराखंड में पूंजी निवेश की संभावना बढ़ेगी। रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। मंगलवार को ही कौशलं विकास और तकनीकी सहायता केंद्र का उद्घाटन किया जाएगा। आईटीआई में इस केंद्र का सत्र सितंबर माह से शुरू कर दिया जाएगा। इस केंद्र से प्रशिक्षण लेने वाले छात्रों को शत प्रतिशत प्लेसमेंट मिलेगा।
इस दौरान डीजी सीपेट प्रोफेसर (डॉ) एसके नाइक, केंद्रीय संयुक्त सचिव रसायन एवं पेट्रो रसायन अपर्णा एस शर्मा, प्रमुख सचिव उद्योग श्रीमती मनीषा पंवार, एमडी सिडकुल श्रीमती सौजन्या सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *