Share
नई दिल्ली/देहरादून 10 जुलाई, 2018-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को नई दिल्ली साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश/उत्तराखण्ड श्री नारायण दत्त तिवारी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने श्री नारायण दत्त तिवारी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने चिकित्सकों से श्री तिवारी के उपचार के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की।
इस मौके पर राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, श्री तिवारी की पत्नी श्रीमती उज्ज्वला व उनके पुत्र श्री रोहित शेखर तिवारी भी मौजूद थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *