Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री के गौवध को रोकने के सख्त आदेशों के बावजूद जनपद पुलिस गौवंशीय पशुओ का कटान और इसकी तस्करी रोक पाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। रोजाना ही गौवंशीय पशुओं का कटान होने के मामले सामने आ रहे है। आरोपी पकड़ में तो आ रहे है मगर जेल की हवा खाने के बाद भी गौवंशीय पशुओं के कटान का यह धंधा छोड़ने से बाज नहीं आ रहे। सूत्रों की मानें तो गौवंशीय पशुओं के कटान में अच्छा खासा मुनाफा है इसीलिए इस धंधे से जुड़े लोग बार-बार जेल जाने के बावजूद भी इस अवैध धंधे में लिप्त है। बुद्धिजीवियों का मानना है कि जब तक गौवध करने वालों के खिलाफ कोई सख्त कानून नहीं बनेगा तब तक गौवध रूकने वाला नहीं। गौवंशीय पशुओं का वध कर इनके मांस का कारोबार करन करने वालो के खिलाफ सख्ती की जरूरत है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *