Share

एजेंसी न्यूज
अहमदाबाद। गुजरात चुनाव में पहले चरण की वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहद आक्रामक नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने नीच कहे जाने पर सोनिया गांधी और उनके परिवार पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा कि ये पहली बार नहीं है मुझे नीच कहा गया है। इससे पहले भी सोनिया गांधी और उनके परिवार के सदस्यों ने भी इसका इस्तेमाल किया है।
पीएम ने कहा कि मुझे नीच इसलिए बोला जा रहा है क्योंकि में गरीब परिवार में पैदा हुआ, क्योंकि में एक निचली जाति से तालुकात रखता हूं। मुझे नीच इसलिए बोला जा रहा है कि मैं गुजराती हूं। प्रधानमंत्री ने उनके खिलाफ कांग्रेस नेताओं द्वारा अपशब्द कहे जाने की गिनती गिना डाल दी। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने कहा था कि मोदी सरकार श्राक्षस राजश् की तरह है और मोदी रावण हैं। आनंद शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी की मानसिक स्थिति सही नहीं है। जयराम रमेश ने मेरी तुलना भस्मासुर से की थी। बेनी प्रसाद वर्मा ने मुझे पागल कुत्ता कहा था। गुलाम नबी आजाद ने मुझे श्गंगू तेलीश् बताया था। क्या ये ऐसी बाते हैं जो हम पब्लिक लाइफ में कह सकते हैं
इससे पहले कलोल में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने एक बार फिर कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मसले पर सिब्बल की दलील पर कहा कांग्रेस नेता किसी भी पक्ष का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लेकिन वह अयोध्या मसले की सुनवाई टालने की बात कह रह हैं जबकि सभी पक्ष इसका समाधान चाहते हैं। पीएम ने आगे कहा आखिर वह क्यों आयोध्या केस की सुनवाई 2019 के बाद करवाना चाहते हैं इसके पीछे की वजह बताने की बजाय वह यह कहने में व्यस्त थे कि वह किसके वकील हैं और किसके नहीं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *