Share

नयी दिल्ली 16 नवम्बर (वार्ता) समुद्र के भीतर की गतिविधियों की निगरानी के लिए नौसेना को देश में ही बने पोर्टेबल डाइवर डिटेक्शन सोनार से लैस किया जायेगा और इसके लिए ‘मेक इन इंडिया ’ योजना के तहत देश की एक अग्रणी निजी कंपनी के साथ समझौता किया गया है।

देश के रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने के सरकार के प्रयासों के तहत नौसेना ने निजी क्षेत्र की कंपनी के साथ दूसरा ऐसे सौदा किया है जिसमें भारतीय कंपनी द्वारा देश में ही बनाये गये उत्पादों की खरीद की जायेगी।
इससे पहले नौसेना ने युद्धपोतों के लिए सतही निगरानी रडार की आपूर्ति के लिए भी देश की एक प्रमुख कंपनी के साथ समझौता किया था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *