एजेंसी समाचार
ढाका. बांग्लादेश ने अल्पसंख्यकों पर हमलों को लेकर भारत की चिंताओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह किसी भी ऐसी कहानी को पूरी तरह अस्वीकार करता है, जो देश की लंबे समय से चली आ रही सांप्रदायिक सद्भाव की परंपरा को गलत तरीके से पेश करती हो।
अल्पसंख्यकों पर सिलसिलेवार हमलों के मुद्दे पर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार सवालों में घिर गई है। रविवार को पड़ोसी देश के विदेश मंत्रालय ने भारत की ओर से हाल में गई की गई उस टिप्पणी प्रतिक्रिया दी, जिसमें कहा गया था कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ शत्रुता जारी है। उसने कहा कि यह बयान ‘वास्तविकता को नहीं दशार्ते’।
ढाका ट्रिब्यून अखबार ने बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के हवाले से कहा कि मंत्रालय ने मेमेंसिंह में एक हिंदू युवक की हत्या को लेकर भारत के रुख को खारिज किया और कहा कि इस घटना को अल्पसंख्यकों से जुड़ा मुद्दा दिखाना न केवल गलत है, बल्कि गुमराह करने वाला भी है।
भारतीय विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शुक्रवार को बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ लगातार शत्रुता पर चिंता जताई थी, जिसमें मेमेंसिंह में हाल ही में हिंदू युवक दीपू दास की हत्या का जिक्र किया गया था, जिन्हें भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। दीपू की हत्या को लेकर भारत की चिंताओं पर प्रतिक्रिया देते हुए बांग्लादेश ने कहा कि यह अलग-अलग आपराधिक घटनाओं को हिंदुओं के संगठित उत्पीड़न दिखाने का एक सुनियोजित प्रयास है।
रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय ने अल्पसंख्यकों पर हमलों को लेकर भारत की चिंताओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह किसी भी ऐसी कहानी को पूरी तरह अस्वीकार करता है, जो देश की लंबे समय से चली आ रही सांप्रदायिक सद्भाव की परंपरा को गलत तरीके से पेश करती हो।











