कांग्रेस की तरफ से आई बड़ी प्रतिक्रिया

76
Share

कांग्रेस की तरफ से आई बड़ी प्रतिक्रिया
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के सुप्रीम कोर्ट पर दिए बयान से विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतंत्र और न्यायपालिका पर हमला बताया है और उम्मीद जताई है कि सुप्रीम कोर्ट दुबे के बयान पर संज्ञान लेगा।
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और बीजेपी नेता निशिकांत दुबे।
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे के सुप्रीम कोर्ट पर दिए गए बयान ने राजनीतिक हलकों में हंगामा खड़ा कर दिया है। दुबे ने सुप्रीम कोर्ट पर संसद की कानून बनाने की शक्ति को कमजोर करने और अपनी संवैधानिक सीमा से बाहर जाने का आरोप लगाया था। उनके इस बयान पर कांग्रेस नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। कांग्रेस नेता मणिकम टौगोर ने उम्मीद जताई है कि सुप्रीम कोर्ट के जज निशिकांत दुबे के बयान का संज्ञान लेंगे