मऊ में 2 समुदायों के बीच शव दफनाने को लेकर बवाल

56
Share

मऊ में 2 समुदायों के बीच शव दफनाने को लेकर बवाल, जमकर ईंट-पत्थर चले, पुलिस मौके पर
यूपी के मऊ में 2 समुदायों के बीच शव दफनाने को लेकर बवाल हो गया है। यहां जमकर ईंट पत्थर भी चले हैं, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची है।
वीडियो फुटेज में मुस्लिम पक्ष द्वारा हमला करते और दलित पक्ष की ओर से अपने बचाव में जवाबी पत्थरबाज़ी करते लोग साफ नजर आते हैं। दलित पक्ष के मकान पर नीला झंडा लहरा रहा है, जो उनकी पहचान दर्शाता है। पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी से हालात काबू में आए हैं। दोनों पक्षों की सहमति से तय हुआ कि अब 30 अप्रैल को तहसील में इस विवाद का समाधान किया जाएगा।
मऊ की ये घटना इलाके में काफी चर्चा में रही। लोगों का कहना था कि आखिर एक शव दफनाने को लेकर इस तरह का विवाद करने की क्या जरूरत थी, जो उसका निपटारा करने के लिए तहसील में जाना पड़े। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें लोग एक दूसरे को मारने के लिए दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। किसी के हाथ में डंडा है तो किसी के हाथ में ईंट और पत्थर दिखाई दे रहे हैं। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया और जो लोग वहां से गुजर रहे थे, वह समझ ही नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या।
फिलहाल मौके पर हालात स्थिर हैं और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मौके पर शांति बनी हुई है। अब ये लग रहा है कि जल्द ही इस मामले का निपटारा हो जाएगा और जल्द ही फिर से शांति कायम होगी