क्या आप पतले होने के लिए कभी वॉर्म्स खा सकते हैं।

4178
Share

क्या आप पतले होने के लिए कभी वॉर्म्स खा सकते हैं। आपको वॉर्म्स के अंडे दवा के रूप में खाने पड़ें तो सोचिए क्या होगा। जी हां ऐसे कई देश हैं जहां टेपवॉर्म्स की गोलियां लोग मोटापा कम करने के लिए खाते हैं। इन देशों में अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक का नाम शामिल है। हालांकि सरकार की ओर से इस तरह की दवाओं पर पूरी तरह के बैन है, लेकिन आज भी चोरी छुपे लोग इस तरह की दवाओं का सेवन कर रहे हैं। साल 2024 फर्स्ट पोस्ट में छपी एक रिपोर्ट में भी ऐसे मामले का जिक्र किया गया था। जिसमें महिला ने वजन कम करने के लिए कीड़े के अंडे वाली दवा यानि टेपवॉर्म खाए थे। जिसके बाद महिला की मौत हो गई थी। जानिए क्या है टेपवॉर्मस डाइट और क्यों ये है इतनी खतरनाक?
वजन कम करने के लिए सालों से कुछ लोग टैपवार्म डाइट को अपना रहे थे। जिससे इंसान को कई बीमारियां यहां तक कि मौत भी हो सकती है। कहा जाता है कि इस डाइट में पिल्स के रूप में टेमवर्म (कीड़े) के अंडे खाए जाते हैं। ये पैरासाइट्स होते हैं। पेट में कुछ समय बाद अंडों से कीड़े निकलते हैं। ये कीड़े पेट के अंदर आपके खाने को खाते हैं। यानि कि आपने जो भी डाइट ली है उसे आपका शरीर नहीं बल्कि पेट में पनप रहे कीड़े खा लेते हैं। मतलब सीधा सा है आपने जो खाना खाया, वो खाना आपके बजाय पेट में पल रहे कीड़ों की डाइट बन जाता है। जिससे इंसान का वजन तेजी से कम होने लगता है।
पेट में ये कीड़े अडों के रूप में जाते हैं जो तेजी से बढ़ते हैं। गोली से निकलकर ये वॉर्म्स पेट में पनपने लगते हैं। ये वॉर्म्स 9-10 मीटर तक लंबे हो सकते हैं और शरीर के किसी भी हिस्से में पहुंच सकते हैं। इंसान के शरीर को अंदर से कमजोर बना देते हैं और जहां ये वॉर्म्स पहुंचते हैं उस अंग को प्रभावित करने लगते हैं। गंभीर स्थिति होने पर इंसान की मौत भी हो जाती है। पेट में वॉर्म्स के पनपने पर उल्टी, जी मिचलाना, दस्त, सिर में दर्द और पेट में दर्द जैसी समस्याएं होती हैं