Share

मिनटों में तैयार हो जाएगा ये आम का अचार, सालों तक नहीं होगा खराब, जानिए रेसिपी
Mango Pickle Recipe: गर्मियों में कच्चे आम का सीजन होता है। इस मौसम में आप आम का अचार बना सकते हैं। आम का अचार बनाना काफी आसान होता है। आप सिर्फ इस ट्रिक से मिनटों में आम का स्वादिष्ट अचार तैयार कर सकते हैं।
गर्मियों का मौसम यानि आम का मौसम। गर्मियां आते ही घरों में कच्च और पके आम आने लगते हैं। कच्चे आम से कई तरह की सब्जी, चटनी और पना बनाया जाता है। आम का अचार डालने का भी यही सीजन होता है। गर्मियों में आम का अचार डालकर आप पूरे साल खा सकते हैं। हालांकि अचार का नाम सुनती ही आजकल के युवाओं के जहन में सिर्फ दादी नानी के हाथ का अचार ही आता है। ऐसा नहीं कि आप अचान नहीं डाल सकते हैं। अब तो मार्केट में बना हुआ अचार का मसाला भी मिलता है। आप घर पर खुद भी आम का अचार बना सकते हैं। इसमें ज्यादा मसाले भी नहीं पड़ते और एकदम घर वाला टेस्ट आता है। आइये जानते हैं कैसे आप फटाफट आम का अचार डाल सकते हैं?
आम का अचार डालने के लिए चाहिए ये सामग्री
आप एक बार में करीब 2 किलो आम का अचार डाल लें।
इसके लिए 100 ग्राम मेथी और 100 ग्राम सौंफ ले लें।
50 ग्राम कलौंजी और 50 ग्राम हल्दी पाउडर चाहिए।
करीब डेढ़ लीटर सरसों का तेल चाहिए।
लाल मिर्च पाउडर और नमक स्वादानुसार लें।
आम का अचार बनाने की विधि
आम का अचार बनाने के लिए पहले आम को धो लें और सुखा लें।
अब आम को बराबर भागों में काट लें और सुखाने के लिए रख दें।
अब करीब 1 कप तेल में सारी मसाले डालकर मिक्स कर लें।
इस मिक्सचर में से थोड़ा का अचार के डब्बे में भी डाल दें।
जिससे डब्बे के अंदर भी मसाला अच्छी तरह से चिपक जाए।
अब आम को टुकड़ों को इस मसाले वाले मिश्रण में मिला दें।
आम के मसाला लगे टुकडों को अचार की बरनी या कांच के डब्बे में भर दें।
ध्यान रखें कि सभी टुकड़ों पर मसाला अच्छी तरह से लग जाना चाहिए।
अब बचे मसाले और तेल को अचार के ऊपर से डाल दें और अचार के डब्बे को बंद करके हफ्तेभर के लिए धूप में रख दें।
अचार को तेज धूप में रखें और इसी बीच-बीच में 1-2 बार हिला दें। आम का स्वादिष्ट अचार बनकर तैयार है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *