Share

कंगना रनौत के खिलाफ कांग्रेस किसे खड़ा करना चाहती है, इस शख्स पर लगाना चाहती है दांव
देशभर में कंगना रनौत के कारण पहले ही हॉट सीट बन चुकी मंडी में अब मुकाबला और भी ज्यादा रोचक हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस इस सीट से विक्रमादित्य सिंह को लोकसभा चुनाव लड़वाना चाहती है।
कांग्रेस पार्टी देश की सबसे हॉट सीट मंडी संसदीय क्षेत्र से विक्रमादित्य सिंह को लोक सभा चुनाव लड़वाना चाहती है। पार्टी को लगता है कि विक्रमादित्य सिंह बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत को सबसे कड़ी चुनौती दे सकते है। लेकिन विक्रमादित्य सिंह हिमाचल की सुक्खू सरकार में मंत्री है लिहाजा वो केंद्र में अगर आए तो राज्य में उनकी पकड़ ढीली हो जाएगी। विक्रमादित्य सिंह राज्य में हो सक्रिय रहने चाहते हैं ऐसे में परिवार चाहता है कि अगर विक्रमादित्य सिंह अगर लोकसभा चुनाव लड़े तो शिमला (ग्रामीण) जहां से वो विधायक है वो सीट परिवार में किसी को दो जाए।
ऐसे में देखना होगा कि क्या प्रतिभा सिंह विधानसभा चुनाव लड़ेंगी? सोनिया गांधी के दिल्ली से बाहर होने के चलते सीईसी की बैठक आयोजित नहीं हो पाई। 11 अप्रैल को कांग्रेस की सीईसी में हिमाचल की चारों सीट पर चर्चा होगी, अंतिम फैसला सीईसी में लिया जाएगा। विक्रमादित्य की मां प्रतिभा सिंह मंडी से कांग्रेस पार्टी की सांसद है।
शनिवार को दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी व कांग्रेस पार्टी समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें भी संभावित प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की गई। जानकारी के मुताबिक बैठक में कहा गया कि कांग्रेस उप चुनाव जीत रही है, ऐसे में विक्रमादित्य सिंह को चुनावी मैदान में उतारने से सरकार पर कोई खतरा नहीं रहेगा। मंडी से पहले पैनल में प्रतिभा सिंह का नाम था। सर्वे के आधार पर अब विक्रमादित्य का नाम पैनल में शामिल किया गया है। अब कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें प्रत्याशी बनाया तो देशभर में कंगना के कारण पहले ही हॉट सीट बन चुकी मंडी में मुकाबला और भी ज्यादा रोचक हो जाएगा।
वहीं, आपको बता दें कि बीजेपी ने कंगना को जब से हिमाचल प्रदेश के मंडी से उम्मीदवार बनाया है, अपने बयान को लेकर वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। एक्टर प्रकाश राज ने भी कंगना रनोट और BJP का मजाक उड़ाया। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा, सुप्रीम जोकर पार्टी के जोकर… क्या अपमान है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *