Share

लोकसभा चुनाव 2024: 543 सीटों पर NDA से कौन है उम्मीदवार? यहां देखें पूरी लिस्ट
साल 2019 के लोकसभा चुनावो में बीजेपी ने 303 सीटें जीती थीं। इस बार बीजेपी ज्यादा सीटों को जीतने के लक्ष्य के साथ चुनावी मैदान में उतरी है। बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन ने कई उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के लिए सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। राजनीतिक दल और उनके नेता प्रचार में लगे हुए हैं। सात चरणों में होने वाले चुनावों की शुरुआत 19 अप्रैल से होगी, जो 1 जून तक चलेंगे। नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। मुख्य मुकाबला बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA और कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDI गठबंधन के बीच दिखाई दे रहा है।
19 अप्रैल: पहले चरण में 102 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान होगा।
26 अप्रैल: दूसरे चरण में 89 सीटों पर मतदान होगा।
7 मई: तीसरे चरण में 94 सीटों पर मतदान होगा।
13 मई: चौथे चरण में 96 सीटों के लिए मतदान होगा।
20 मई: पांचवें चरण के लिए 49 सीटों पर मतदान होगा।
25 मई: छठे चरण में 57 सीटों के लिए मतदान होगा।
1 जून: सातवें चरण में 57 सीटों के लिए मतदान होगा।
NDA के बैनर तले कौन सी पार्टियां लड़ रहीं चुनाव?
इस चुनाव में NDA के बैनर तले कई पार्टियां चुनाव लड़ रही हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के महाराष्ट्र में 12 से 13 सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना है, जबकि अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) राज्य में 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने आंध्र प्रदेश में 17 निर्वाचन क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारे हैं। नीतीश कुमार की जनता दल-यूनाइटेड (जेडीयू) और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी-रामविलास) बिहार में क्रमशः 16 और 5 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।
भाजपा ने तमिलनाडु में अंबुमणि रामदास की पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के लिए 10, जीके वासन के नेतृत्व वाली तमिल मनीला कांग्रेस (मूपनार) के लिए 3, टीटीवी दिनाकरण की अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (एएमएमके) के लिए 2 लोकसभा सीटें छोड़ी हैं। बीजेपी ने अनुप्रिया पटेल की अपना दल (सोनीलाल) और जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के लिए 2-2 सीटें और ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के लिए एक सीट छोड़ने का भी फैसला किया है।
अन्य एनडीए साझेदार में कौन-कौन?
भारत धर्म जन सेना (बीडीजेएस: केरल में 4 सीटें)
जनता दल-सेक्युलर (जेडीएस: कर्नाटक में 3 सीटें)
जन सेना पार्टी (जेएसपी: आंध्र प्रदेश में 2 सीटें)
असम गण परिषद (एजीपी: असम में 2 सीटें)
नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी: मेघालय में 2 सीटें)
यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल: असम में 1 सीट)
ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (एजेएसयू: झारखंड में 1 सीट)
नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी): नागालैंड में 1 सीट)
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM: बिहार में 1 सीट)
नागा पीपुल्स फ्रंट (NPF: नागालैंड में 1 सीट)
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM: बिहार में 1 सीट)
राष्ट्रीय समाज पक्ष (RASP: 1) महाराष्ट्र में सीट) और तमिलनाडु में 1 निर्दलीय
पुथिया निधि काची (पीएनके), NISHAD पार्टी, टिपरा मोथा पार्टी (TMP), इंधिया जननायगा काची (IJK), इंधिया मक्कल कालवी मुनेत्र कड़गम (IMKMK) और तमिलगा मक्कल मुनेत्र कड़गम (TMMK) जैसी कई पार्टियां बीजेपी के कमल के निशान पर चुनाव लड़ रही हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *