Share

लोकसभा चुनाव से पहले मायावती को झटका, पार्टी नेता के साथ बीजेपी में शामिल हुईं BSP सांसद
लोकसभा चुनाव के पहले ही मायावती को करारा झटका लगा है। मायावती की पार्टी बीएसपी सांसद ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।
आज मायावती की पार्टी बीएसपी से एक सांसद और एक बड़े पार्टी नेता बीजेपी में शामिल हो गए हैं, साथ ही सुप्रीम कोर्ट की एक वकील ने भी भाजपा की सदस्यता कबूल की है। बता दें कि दिल्ली में बसपा सांसद संगीता आज़ाद ने आज बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। साथ ही बीएसपी के ही एक और नेता आज़ाद अरी मर्दन ने भी बीजेपी का हाथ थाम लिया है। वहीं सुप्रीम कोर्ट की वकील सीमा समृद्धि (कुशवाहा) भाजपा में शामिल हो गईं।इस दौरान यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मौजूद रहे। जानकारी दे दें कि सीमा समृद्धि (कुशवाहा) ने ही निर्भया कांड में निर्भया की मां की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ा था। बता दें कि संगीता आजाद यूपी की लालगंज से सांसद हैं, वहीं, आज़ाद अरी मर्दन उनके पति हैं। साल 2019 में संगीता ने लालगंज सीट से बीएसपी की टिकट पर चुनाव जीता था। जानकारी दे दें कि इस सीट पर आजाद ने बीजेपी की नीलम सोनकर को हराया था।इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा संगीता आजाद का पार्टी में स्वागत है। आजाद भाजपा की रीति और नीति को आगे बढ़ाने में पीएम के विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देंगी। वहीं, यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा हम आज चुनाव की दहलीज पर खड़े हैं, ऐसे में केंद्र और राज्य सरकार दोनों ने सराहनीय कदम बढ़ाए हैं। हम पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प के सपने को पूरा करने और अबकी बार 400 पार के नारे को मजबूती देंगे

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *