Share

लोकसभा चुनावों से पहले प्रयागराज पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़
लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र प्रयागराज पुलिस ने पहले से ही बमबाज़ों के खिलाफ अभियान चला रखा है। पिछले एक हफ्ते में 1 दर्जन बमबाज गिरफ्तार हो चुके हैं और 50 से ज़्यादा ज़िंदा बम भी बरामद किए हैं।
प्रयागराज: लोकसभा चुनावों का ऐलान हो चुका है और इसके बाद पुलिस भी सुपर एक्टिव हो गई है। पुलिस के सक्रिय होने का परिणाम यह है कि लगातार असामाजिक तत्व के लोग और अवैध सामान बरामद हो रहा है। इसी क्रम में प्रयागराज पुलिस ने असलहे की बड़ी फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने आगामी लोकसभा चुनावों के दौरान हिंसा फैलाने के सभी प्लान को फेल कर दिया है।
प्रयागराज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नैनी के ADA कालोनी के पास कांशी राम आवास योजना में बने फ्लैट के पीछे खंडहर में चल रही असलहे की एक फैक्ट्री पर छापा मारा। इस रेड में 5 लोग मौके से पकड़े गए जो अवैध तमंचा बनाने और सप्लाई करने का काम कर रहे थे। इसके साथ ही मौके से पुलिस ने आधा दर्जन बने हुए तमंचे और कई अर्ध निर्मित तमंचों के साथ असलहा बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण व कारतूस भी बरामद किया है।प्रयागराज की कमिश्रेट पुलिस ने जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, वह सभी नैनी के ही रहने वाले हैं। अतुल सोनकर ,विजय सोनकर,मोहम्मद फैजान,विकास गुप्ता,और मोनू भारती ये लोग काफी दिनों से ट्रकों की खराब स्टेयरिंग को कबाड़ में खरीद कर खराद मशीन से इसको बोर करके 315 और 12 बोर के तमंचे बना कर सप्लाई करते थे। पुलिस पकड़े गए लोगों से गहन पूछताछ कर रही है। अब पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि अब तक इन लोगो ने किन किन लोगों को तमंचा सप्लाई किया है और चुनाव में वो कौन लोग है जो गड़बड़ी फैलाने के मकसद से तमंचे की खेप खरीदने का ऑर्डर दिए थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *