Share

कर्नाटक में पीएम मोदी ने समझाया गणित-क्यों चाहिए अबकी बार, सीटें 400 पार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कर्नाटक के शिवमोग्गा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम ने बताया कि क्यों इस बार 400 पार सीटों की जरूरत है।कर्नाटक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- विकसित भारत के लिए 400 पार, विकसित कर्नाटक के लिए 400 पार, गरीबी कम करने के लिए 400 पार, आतंक पर प्रहार करने के लिए 400 पार, भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई के लिए 400 पार, किसानों की समृद्धि के लिए 400 पार, युवाओं को नए अवसर के लिए 400 पार, अबकी बार 400 पार।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हम सभी के लिए आपका ये प्यार आशीर्वाद जनसमर्थन की ये लहर कर्नाटक के कोने-कोने में भाजपा को मिल रहा है, अपार जन समर्थन, ये ऊर्जा, ये दृश्य अपने आप में ऐसा लगा है कि पूरा मैदान ऊर्जा से भरा हुआ है। दूसरी तरफ भ्रष्टातार और तुष्टिकरण में डूबे INDI गठबंधन की नींद उड़ गई होगी। पीएम मोदी ने कहा, “कुछ ही महीनों में कांग्रेस की सरकार ने कर्नाटक की साख को बहुत बड़ा धक्का लगा दिया है। मैं कांग्रेस के प्रति कर्नाटक के लोगों का आक्रोश देख रहा हूं, उनका गुस्सा समझ रहा हूं कांग्रेस सरकार के ऐसे रवैये के बीच बहुत जरूरी है कि कर्नाटक की लोकसभा की हर सीट पर भाजपा-NDA को विजय मिले। NDA के सांसद कर्नाटक के लोगों की सेवा के लिए काम करेंगे। यहां केंद्र की योजनाओं को अच्छी तरह से लागू करने में मदद करेंगे।”पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ”कल (मुंबई में) शिवाजी पार्क से शक्ति को नष्ट करने की घोषणा की गई। इससे बाला साहेब ठाकरे की आत्मा को कितनी ठेस पहुंची होगी… नारी शक्ति का यही आशीर्वाद मेरा सबसे बड़ा कवच है…” INDI गठबंधन के लोग इस शक्ति को नष्ट करना चाहते हैं। उन्हें मां भारती की बढ़ती शक्ति से नफरत है… शक्ति पर ‘वार’ का मतलब महिलाओं, बेटियों, मां भारती पर ‘वार’ है।
राहुल गांधी की टिप्पणियों का जवाब देते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि देश ने ‘चंद्रयान’ की सफलता को ‘शिव शक्ति’ को समर्पित किया है और विपक्षी दल ‘शक्ति’ को नष्ट करने की बात कर रहे हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *