Share

कानपुर देहात 01 जून,(आरएनएस)। कानपुर देहात में भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चौरा गांव के पास झांसी-कानपुर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुरुवार सुबह ईंट लादकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। मौके पर ट्रैक्टर सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक घायल हो गया।
उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली टकरा गए। ट्रैक्टर में सवार सुजगवां निवासी विकास कठेरिया पुत्र राजकुमार ऊर्फ राजू ( 22) और प्रमोद साहू (25) पुत्र मैयादीन की मौके पर मौत हो गई।
वहीं ट्रक ड्राइवर सुलतानपुर हलियापुर थाना के उमरा गांव निवासी मनोज पुत्र रमेश घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। अमरौधा चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। घायल चालक का इलाज चल रहा है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। हादसे से घरवालों को रो-रोकर बुरा हाल है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *