Share

कोलकाता 01 जून,(आरएनएस)। माकपा के पूर्व सांसद लक्ष्मण सेठ ने 78 साल की उम्र में दूसरी बार फिर शादी की है। साल 2016 में उनकी पहली पत्नी तमालिका पांडा सेठ की मौत हो गई थी। पहली पत्नी के साथ लक्ष्मण सेठ के 2 बच्चे हैं। ऐसे में राज्य भर में हर तरफ इस शादी और उनकी जीवनसंगिनी की चर्चा हो रही है। सेठ ने कोलकाता की रहने वाली मानसी डे से शादी की है। जो एक फाइव स्टार होटल में बड़े पद पर जिम्मेदारी संभाल रही हैं। दोनों की मुलाकात और परिचय उनके कॉमन फ्रेंड ने परिचय करवाया था। समय के बीतने के साथ-साथ दोनों का संबंध मजबूत होते चला गया, जो आखिर में शादी के पवित्र बंधन तक पहुंच गया।हाल ही में कोलकाता में आयोजित एक घरेलू समारोह में दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी के बंधन में बंधने का संकल्प पूरा किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व सांसद ने प्रारंभ में अपने दूसरी पत्नी का नाम सार्वजनिक नहीं किया। लक्ष्मण सेठ ने इस शादी की खबरों के वायरल होने के बाद बताया कि पहली पत्नी के निधन के बाद वो खुद को अकेला महसूस कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जल्द ही वो कोलकाता में अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी देंगे। जिसमें सभी राजनीतिक दल के नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। 11 अप्रैल 1946 को जन्मे लक्ष्मण चंद्र सेठ बंगाल के तामलुक इलाके से आते हैं।वो माकपा की पश्चिम बंगाल राज्य समिति के सदस्य थे और हल्दिया से पूर्व सांसद रह चुके हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *