Share

गे

कुशीनगर 01 जून,(आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान कुशीनगर लोकसभा में की शुरुआत शनिवार 3 जून से होगा । जो आगामी 30 जून तक चलेगा। जिसके अंतर्गत लोकसभा से लेकर बूथ स्तर तक 14 तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास,राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र यादव, प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा, जिला प्रभारी रमेश सिंह जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र और कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे शनिवार को प्रेस-वार्ता, व्यापारी सम्मेलन और सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन के जरिए महा जनसंपर्क अभियान के साथ ही मिशन 2024 का आगाज करेंगे।
यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र के हवाले से जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने दिया। उन्होंने बताया कि कुशीनगर लोकसभा में महाजनसंपर्क अभियान के अन्तर्गत शनिवार को अपराह्न 02 बजे रायल रेजीडेंसी होटल कुशीनगर में प्रेस-वार्ता, 03 बजे पार्थ रिजार्ट रामकोला रोड पडरौना में व्यापारी सम्मेलन और 05 बजे मंगलम मैरेज हॉल हाटा में सोशल मीडिया वालंटियर का लोकसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित होगा सभी कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और उपरोक्त विशिष्ट अतिथि गण के साथ कुशीनगर विधायक पीएन पाठक, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल मंटू, हाटा विधायक मोहन वर्मा, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड और खड्डा विधायक विवेकानन्द पाण्डेय और मौजूद रहेंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *