Share

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ शिरडी में विरोध प्रदर्शन, साईं बाबा पर की थी टिप्पणी
इस दौरान साईं भक्तों ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ नारेबाजी भी की और लोगों ने मांग की कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सामूहिक रूप से माफी मांगे। प्रदर्शन के दौरान लोग हाथ में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नाम की तख्ती भी लेकर पहुंचे थे।
मध्य प्रदेश स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आए दिन अपने बयानों के कारण चर्चा में बने रहते हैं। बीते दिनों उन्होंने साईं बाबा को लेकर एक बयान दिया था। इस बयान पर शिरडी में अब विरोध प्रदर्शन देखने को मिला रहा है। शिरडी ग्रामीण में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ साई भक्तों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान साईं भक्तों ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ नारेबाजी भी की और लोगों ने मांग की कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सामूहिक रूप से माफी मांगे। प्रदर्शन के दौरान लोग हाथ में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नाम की तख्ती भी लेकर पहुंचे थे।
दरअसल धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा बीते दिनों कहा गया था कि बहुत सारे लोग हमारे देश में साईं भक्त हैं। लेकिन सनातन धर्म साईं की पूजा को नकारता है। जबकि साईं की पूजा सनातन पद्धति से होती है। उन्होंने कहा कि हमारे शंकराचार्य ने साईं बाबा को देवता का स्थान नहीं दिया। हर सनातनी का धर्म है कि वह शंकराचार्य की बात को मानें। क्योंकि वे हमारे धर्म के प्रधानमंत्री हैं। सूरदास हों या तुलसी दास, वो संत हैं भगवान नहीं। हम बस इतना कह सकते हैं कि साईं बाबा संत हो सकते हैं लेकिन भगवान नहीं। गीदड़ की खाल पहनकर कोई शेर नहीं बन सकता है। भगवान भगवान हैं और संत संत हैं।
इस मामले पर औरंगाबाद से AIMIM के सांसद इम्तियाज जलील ने कहा कि साईं बाबा के करोड़ों भक्त हैं। उनको लेकर किसी इस तरह के शब्दों के इस्तेमाल से बचना चाहिए। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे कई बाबा चर्चा में बने रहते हैं। इन बाबाओं का भविष्य क्या होता है सबको पता है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार धीरेंद्र शास्त्री अपने बयानों के कारण चर्चा में बने रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कुंभलगढ़ किले पर भगवा फहराने व हरे झंडे को हटाने की बात कही थी जिसपर उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *