Share

अयोध्या जाने वाले हैं सीएम एकनाथ शिंदे, योगी आदित्यनाथ से भी करेंगे मुलाकात
एकनाथ शिंदे ने कहा कि भगवान राम इस देश के आराध्य है और उनका मंदिर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। बाला साहेब की हमेशा से इच्छा थी कि मंदिर बने और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर बन रहा है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जल्द ही अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जाएंगे। इस बाबत उन्होंने कहा कि धनुष बाण मिलने के बाद हम लोग पहली बार 9 अप्रैल को अयोध्या जाएंगे। यहां हम रामलला के दर्शन करेंगे और आरती करेंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी करेंगे। एकनाथ शिंदे ने कहा कि भगवान राम इस देश के आराध्य है और उनका मंदिर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। बाला साहेब की हमेशा से इच्छा थी कि मंदिर बने और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर बन रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि मंदिर निर्माण में जितनी भी लकड़ी लगेगी वह महाराष्ट्र सरकार द्वारा दी जाएगी। यह एक छोटा सा प्रयास है। महाराष्ट्र में रामनवमी के दौरान शोभा यात्रा में हुई हिंसा पर एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र में हुई हिंसा पर सरकार की नजर है। सभी जगह स्थिति नियंत्रण में है। कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो सरकार उस पर कड़ी कार्रवाई करेगी। संजय राउत ने सावरकर के मुद्दे पर कहा दाढ़ी निकाले। छत्रपति शिवाजी महाराज भी दाढ़ी रखते थे, बालासाहेब ठाकरे की भी दाढ़ी थी। मैं उनके बयान पर ज्यादा कुछ नही बोलूंगा।गौरतलब है कि महाराष्ट्र के अलग अलग इलाकों में खासकर मुंबई और औरंगाबाद में रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान हिंसा देखने को मिली थी। इस दौरान कई लोग घायल भी हुए थे। वहीं अयोध्या मामले की अगर बात करें तो सरकार का कहना है कि जनवरी 2024 तक अयोध्या में भव्य राममंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। साथ ही इस बाबत अयोध्या मे तमाम तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। यहां सड़क निर्माण और हवाई पट्टी का भी निर्माण कराया जा रहा है ताकि यात्रियों को अयोध्या आने में कोई दिक्कत न हो।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *