Share

पश्चिम बंगाल। गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल सरकार से उस हिंसा पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है जो पिछले सप्ताह राज्य के हावड़ा शहर में रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान दो समूहों के बीच भड़क गई थी। इस मामले में पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। इसमें आरोप लगाया गया कि पुलिस हिंदुओं को परेशान कर रही और गिरफ्तार कर रही है, जबकि वास्तविक अपराधियों पर आंख मूंदकर रखी है। इस घटना को लेकर मजूमदार ने ममता बनर्जी पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक तनाव पैदा करने वाली ममता ही हैं। पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर रही, लेकिन हथियार लेकर चलने वालों को पकड़ लिया। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या इन लोगों का कोई वीडियो है, जिसमें ये हमला कर रहे थे। इसका कोई प्रमाण नहीं है, लेकिन हमारे पास रामनवमी के दौरान हिंसा के वीडियो हैं लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उत्तर बंगाल के बालुरघाट से सांसद मजूमदार एक विरोध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सेरामपुर लोकसभा क्षेत्र के बट्टाला जा रहे थे। लेकिन मजूमदार को उनकी पार्टी के सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो के साथ पुलिस ने दानकुनी रोड पर रोक दिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमने धारा 144 नहीं तोड़ी। हमने पुलिस से कम से कम मेरी पार्टी के सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो और मुझे अनुमति देने का अनुरोध किया। लोकिन पुलिस मुझे अनुमति नहीं देना चाहती क्योंकि वे सच्चाई को छिपाना चाहते हैं। राम नवमी के अवसर पर शोभा यात्रा के दौरान पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हिंसा भड़क गई थी। जिसमें दो समुदाय आमने सामने आ गए थे और जमकर पत्थरबाजी और आगजनी हुई थी। अब आज फिर हावड़ा में हिंसा की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार को एक बार फिर हिंसा भड़क गई और हावड़ा के शिवपुर में पथराव हुआ। इससे पहले गुरुवार को भड़की हिंसा में दो समुदाय आमने-सामने आ गए थे।
जिसके बाद जमकर पथराव हुआ और कई वाहनों में आग लगा दी गई।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *