Share

BJP नेता राजीव प्रताप रूडी ने एयरो इंडिया शो में एक बार फिर उड़ाया राफेल विमान
राजीव प्रताप रूडी ने मंगलवार को सह-पायलट के रूप में फ्रांसीसी विमान में 45 मिनट की उड़ान के बाद अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर तस्वीरें अपलोड कीं।राजीव प्रताप रूडी ने राफेल विमान उड़ाया
बेंगलुरु: बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि उन्होंने एयरो इंडिया 2023 के दौरान एक बार फिर राफेल लड़ाकू विमान उड़ाया। रूडी ने मंगलवार को सह-पायलट के रूप में फ्रांसीसी विमान में 45 मिनट की उड़ान के बाद अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर तस्वीरें अपलोड कीं।
पेशेवर एयरलाइन पायलट राजीव प्रताप रूडी ने 2017 एयरो इंडिया में भी राफेल जेट उड़ाया था, उसके साथ-साथ 2015 में रूसी निर्मित सुखोई फाइटर जेट उड़ाया था। बेंगलुरु में आयोजित हुए ‘एयरो इंडिया-2017’ शो में रूडी ने फ्रांसीसी लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरी थी। 35 मिनट तक उड़ान भरने वाले रूडी ने कहा था कि इसकी ताकत जादुई है और इससे भारतीय वायु सेना को मज़बूती मिलेगी।
रूडी ने राफेल उड़ाने वाली अपनी तस्वीरें ट्वीट कर लिखा था, ”भारतीय वायुसेना में अगली पंक्ति में शामिल होने 29 जुलाई को पहुंच रहा है नई पीढ़ी का अत्याधुनिक मारक क्षमता युक्त लड़ाकू विमान राफेल। मुझे भी बैंगलोर अंतरराष्ट्रीय एयरो शो के दौरान ताकतवर लड़ाकू विमान राफेल उड़ाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।”

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *