Share

प्रधानमंत्री मोदी ने स्पेन के पीएम से की बात, अर्थव्यवस्था और व्यापार के क्षेत्र में दोनों देश लिखेंगे नया इतिहास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को स्पेन के अपने समकक्ष पेड्रो सांचेज से बात की है। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-स्पेन संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। भारत और स्पेन के संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए दोनों नेताओं ने अर्थव्यवस्था और व्यापारा के क्षेत्र में नया इतिहास लिखने को आतुर हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को स्पेन के अपने समकक्ष पेड्रो सांचेज से बात की है। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-स्पेन संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। भारत और स्पेन के संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए दोनों नेताओं ने अर्थव्यवस्था और व्यापारा के क्षेत्र में नया इतिहास लिखने को आतुर हैं। दोनों देश द्विपक्षीय सहयोग के लिए राजी हुए हैं।
स्पेन के पीएम सांचेज ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने जी-20 की भारत की अध्यक्षता के लिए स्पेन के समर्थन को दोहराया है। सांचेज के ट्वीट के जवाब में मोदी ने भी ट्वीट करके उनके अभिवादन को स्वीकार किया, पीएम मोदी ने लिखा कि “स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज से बात करके खुशी हुई। हमने अपने बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। भारत की अध्यक्षता में हो रही जी-20 बैठक में करीबी सहयोग को जारी रखने के लिए उत्सुक हूं। उम्मीद है कि दोनों देशों के संबंध इसके बाद से और नए मुकाम तक पहुंचेंगे।सांचेज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी सार्थक बातचीत हुई है। विभिन्न मुद्दों पर दोनों देश मिलजुलकर काम करने को इच्छुक हुए हैं। स्पेन के पीएम ने कहा, “मैंने भारत की जी-20 की अध्यक्षता के लिए स्पेन का समर्थन दोहराया है और हम अपने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना जारी रखने पर सहमत हुए हैं, खासकर अर्थव्यवस्था और व्यापार के क्षेत्रों में। इस सहमति के बाद बातचीत के बिंदुओं को अमल में लाए जाने की योजना है। इसका लाभ दोनों देशों को परस्पर रूप से होगा। दोनों ही देशों की अर्थव्यवस्था को इससे नई दिशा मिल सकेगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *