Share

कुत्ते ने कायम की वफादारी की मिसाल! खुद की बलि देकर बचाई ITBP के जवानों की जान
आईटीबीपी के घायल जवान मनोज ने बताया कि गांव में रहने वाला कुत्ता अक्सर शिविर आया करता था और जवान उसे खाना दिया करते थे।नारायणपुर (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में बुधवार को एक कुत्ते ने वफादारी की जबरदस्त मिसाल कायम की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नारायणपुर में बम की चपेट में आने से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के एक जवान को मामूली चोट आई है जबकि एक कुत्ते की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों के साथ चल रहे कुत्ते के कारण जवानों की जान बच गई। उन्होंने बताया कि जिले के धनोरा थाना क्षेत्र में प्रेशर बम की चपेट में आने से आईटीबीपी के जवान मनोज यादव को मामूली चोट आई है।पति से नाखुश पत्नी ने दिया तलाक, फिर कुत्ते से हुआ इश्क और कर ली शादी कैंप में आया करता था कुत्ता
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में एक कुत्ते की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि धनोरा थाना क्षेत्र में ITBP के जवानों को गश्त पर रवाना किया गया था। इस दौरान गांव का एक कुत्ता भी उनके साथ चल रहा था। जब जवान हिकपोल और टेकानार के जंगल में थे, तब कुत्ता बम के उपर बैठ गया इससे बम में धमाका हो गया। इस घटना में कुत्ते की मौत हो गई तथा मनोज को हल्की चोट पहुंची। उन्होंने बताया कि घटना के बाद अन्य जवानों ने घायल मनोज को अस्पताल पहुंचाया। आईटीबीपी के घायल जवान मनोज ने बताया कि गांव में रहने वाला कुत्ता अक्सर शिविर आया करता था। जवान कुत्ते को खाना दिया करते थे
मनोज ने बताया कि कुत्ते को जवान अक्सर खाना दे दिया करते थे। पिछले कुछ समय से गश्त के दौरान कुत्ता भी जवानों के साथ जाने लगा था। मनोज ने बताया कि आज जब जवान गश्त पर थे तब वह कुत्ता भी उनके साथ था। जब ITBP के जवान घटनास्थल के करीब पहुंचे तब कुत्ता बम के करीब गया और उसके ऊपर बैठ गया। इससे बम में धमाका हुआ और उसकी मृत्यु हो गई। बम से निकले छर्रे से मनोज घायल हो गए। मनोज ने कहा कि कुत्ते के कारण उनकी और अन्य जवानों की जान बच गई।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *