भारत में भी गोली की रफ्तार से दौड़ेगी जापान की ये मशहूर बुलेट ट्रेन
ये ट्रेन कैसी है और इसके फीचर्स क्या हैं, इस बात को जानने के लिए जापान में टोक्यो से योकोहामा तक की बुलेट ट्रेन यात्रा की। टोक्यो से योकोहामा की दूरी उतनी ही है, जितनी मुंबई से अहमदाबाद की है।
भारत में भी गोली की रफ्तार से दौड़ेगी जापान की मशहूर बुलेट ट्रेनशिन्कानसेन E-5 बुलेट ट्रेन साल 2027 से भारत में दौड़ेगी इंडिया टीवी रिपोर्टर ने जापान में टोक्यो से योकोहामा तक की यात्रा की
पीएम मोदी सोमवार को जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे हैं। उनके इस दौरे पर सबसे ज्यादा चर्चा बुलेट ट्रेन की हो रही है। जापान की शान कही जाने वाली शिन्कानसेन E-5 बुलेट ट्रेन साल 2027 से भारत में भी गोली की रफ्तार से दौड़ने वाली है। ये ट्रेन कैसी है और इसके फीचर्स क्या हैं, इस बात को जानने के लिए इंडिया टीवी रिपोर्टर अमित पालित ने जापान में टोक्यो से योकोहामा तक की बुलेट ट्रेन (bullet train) यात्रा की। टोक्यो से योकोहामा की दूरी उतनी ही है, जितनी मुंबई से अहमदाबाद की है।
जापान की शिन्कानसेन बुलेट ट्रेन पूरी दुनिया में मशहूर है। इसने 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को पार किया था। हालांकि अब दुनिया में और भी ऐसी हाईस्पीड ट्रेन मौजूद हैं। जिस शिन्कानसेन बुलेट ट्रेन में इंडिया टीवी के रिपोर्टर ने यात्रा की, उस मॉडल का नाम N700 एडवांस है। इसमें 16 बोगियां होती हैं।
इस ट्रेन में ऑटोमेटिक दरवाजे हैं और अंदर काफी साफ-सफाई रहती है। यात्रियों के बैठने के लिए अच्छी और आरामदायक व्यवस्था है। एक तरफ दो सीटें हैं और दूसरी तरफ तीन सीटें हैं। यात्री सीट को अपने आराम के हिसाब से आगे-पीछे भी कर सकते हैं। यात्रियों के सामने ही एक डिस्प्ले भी आता रहता है, जिसमें यात्रियों को अपने स्टेशन के नाम वगैरह का पता चलता रहता है।
भारत में कब से चलेगी बुलेट ट्रेन
जापान की ये मशहूर शिन्कानसेन ट्रेन 1964 से चल रही है। इस बुलेट ट्रेन को मुंबई-अहमदाबाद के बीच साल 2027 से चलाया जाएगा। इसका ट्रायल साल 2026 में हो जाएगा। इसकी रफ्तार 320 किमी/ घंटे की होगी, जो 508 किलोमीटर की दूरी 2 घंटों में पूरी कर देगी।
ये बुलेट ट्रेन 3.35 मीटर चौड़ी होगी। पीएम मोदी और शिंजो आबे ने 14 सितंबर 2017 को इसकी आधारशिला रखी थी। ये 1.08 लाख करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी हाई-स्पीड रेल परियोजना है और इस परियोजना के ट्रैक के लिए 3141 करोड़ रुपए का करार हुआ है।
Railroad travel and railway tourism transportation industrial concept: scenic summer view of high speed passenger train on tracks with motion blur effect 