‘भूल भुलैया 2’ की कमाई की आंधी में उड़ी कंगना रनौत की फिल्म ‘धाकड़’,

454
Share

‘भूल भुलैया 2’ की कमाई की आंधी में उड़ी कंगना रनौत की फिल्म ‘धाकड़’, नहीं मिल पा रहे हैं दर्शक
कंगना रनैत की फिल्म ‘धाकड़’ और भूल भुलैया 2 एक साथ रिलीज की गई थी। कंगना की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

कंगना रनौत फिल्म में एक्शन करती नजर आ रही हैंफिल्म में कंगना एजेंट लक्ष्मी की भूमिका में हैं
कंगना रनौत की एक्शन फिल्म धाकड़ को बॉक्स ऑफिस लोगों का प्यार नहीं मिल पा रहा है। 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म को दर्शक नहीं मिल रहे हैं। पहले दिन कंगना रनौत की फिल्म ने उम्मीद से बेहद कम कमाई की थी। कंगना रनौत की फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई थी। इस तरह कंगना रनौत, दिव्या दत्ता और अर्जुन रामपाल स्टारर ‘धाकड़’ ने कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू की हॉरर कॉमेडी ‘भूल भुलैया 2’ के सामने पहले ही दिन की कमाई में घुटने टेकती नजर आई।

रजनीश घई के निर्देशन में बनी फिल्म धाकड़ को वीकेंड पर भी देखने बहुत कम लोग ही आए थे। फिल्म की विधा से लेकर ए सर्टिफिकेट हासिल करने तक, कंगना की स्पाई थ्रिलर की विफलता के लिए कई वजह बताए जा रहे हैं। शनिवार के दिन फिल्म ने 1.05 करोड़ कमाए थे। वहीं रविवार को फिल्म लगभग 1 करोड़ ही कमा पाई है।

LEAVE A REPLY