Share

मुंबई. राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना(मनसे) की धमकी के बाद उद्धव सरकार ने औरंगाबाद स्थित औरंगजेब के मकबरे को पांच दिनों तक बंद रखने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी राज्य के उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार ने दी है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित न हो इसके लिए मुगल बादशाह औरंगजेब का मकबरा 5 दिनों तक बंद रहेगा। दरअसल, राजठाकरे की पार्टी एमएनएस ने धमकी देते हुए कहा था कि उद्धव ठाकरे सरकार मुगल शासक औरंगजेब के मकबरे को ध्वस्त कर दे। एमएनएस ने कहा कि शिवाजी की धरती पर औरंगजेब का क्या काम? इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने औरंगाबाद के खुलदाबाद में औरंगजेब के मकबरे के आसपास पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी।

एमएनएस प्रवक्ता गजानन ने दी थी धमकी
एमएनएस प्रवक्ता गजानन काले ने कहा कि शिवाजी की भूमि पर औरंगजेब की कब्र की क्या जरूरत है। इस कब्र को ध्वस्त कर देना चाहिए ताकि इनकी औलादें यहां माथा टेकने नहीं आएंगी। उन्होंने आगे कहा कि माननीय बाला साहेब ठाकरे ने भी यही कहा था, बाला साहेब की बातों को आप सुनेंगे या नहीं। आप औरंगाबाद का नाम बदलने की मांग पर पहले ही पलटी मार चुके हैं।
राज ठाकरे को चोट पहुंचाने की कोशिश की तो पूरा महाराष्ट्र जल जाएगा:मनसे
वहीं आज मुंबई के लालबाग इलाके में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने एक पोस्टर लगाया है जिसमें लिखा है कि अगर कोई राज ठाकरे को चोट पहुंचाने की कोशिश करेगा तो पूरा महाराष्ट्र जल जाएगा। यह राज ठाकरे के अयोध्या दौरे के विरोध के मद्देनजर आया है। .

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *